Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Bhupinder Singh Hooda Karnal: राज्यसभा चुनाव विवाद: 4 वोट जबरन रद्द करने का आरोप, हुड्डा ने राज्यपाल से की शिकायत

AAmandeep Singh
राज्यसभा चुनाव विवाद: 4 वोट जबरन रद्द करने का आरोप, हुड्डा ने राज्यपाल से की शिकायत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल | राज्यसभा चुनाव की तपिश अभी शांत नहीं हुई है और हरियाणा के सियासी गलियारों में आरोपों की झड़ी लग गई है। करनाल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सत्ताधारी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। हुड्डा ने साफ शब्दों में कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से विधायकों के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया गया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि महज सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने हर उस मर्यादा को लांघ दिया, जिसकी उम्मीद एक स्वस्थ लोकतंत्र में नहीं की जा सकती।

चार वोट रद्द करने का गणित: हुड्डा ने उठाए सवाल

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव के दौरान वोट रद्द किए जाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से प्रायोजित बताया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “प्रजातंत्र का गला घोंटने की कोशिश की गई है। चार वोटों को जिस तरह से जबरदस्ती रद्द किया गया, वह कोई सामान्य तकनीकी गलती नहीं बल्कि सत्ता पक्ष की सोची-समझी साजिश थी।” उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को दे दी गई है और कांग्रेस इस मामले को ऊपरी स्तर पर ले जाने से पीछे नहीं हटेगी।

घर के भेदियों पर गिरेगी गाज

पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग पर हुड्डा का रुख बेहद सख्त नजर आया। उन्होंने उन विधायकों को स्पष्ट चेतावनी दी जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया। हुड्डा ने कहा, “गद्दारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चार नाम तो जगजाहिर हो चुके हैं और पांचवें विधायक का चेहरा भी अगले एक-दो दिन में बेनकाब हो जाएगा।” गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने भी हाल ही में पार्टी के भीतर छिपे ‘जयचंदों’ पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वत्स के इस बयान पर हुड्डा ने सहमति जताते हुए इसे भाजपा के बड़े नेताओं का षड्यंत्र करार दिया।

शैली चौधरी विवाद और भविष्य की रणनीति

विधायक शैली चौधरी के वीडियो बयान और उन्हें जारी किए गए नोटिस पर हुड्डा ने सधे हुए अंदाज में कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और नोटिस का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है। हुड्डा के तेवरों से साफ है कि वे इस बार केवल बाहरी विरोधियों से ही नहीं, बल्कि घर के भीतर की गुटबाजी से भी निपटने के मूड में हैं। करनाल में उनके इस शक्ति प्रदर्शन और कड़े बयानों ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति और अधिक गरमाने वाली है।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।