Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए समीकरण और रिश्ते बनते-बिगड़ते दिख रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ दिनों से घर के भीतर गेम से ज्यादा यूट्यूबर स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। शो से आ रही क्लिप्स में दोनों के बीच की फिजीकल क्लोजनेस को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बातें हो रही हैं। दर्शक जहां इस बॉन्डिंग को लेकर असहज नजर आ रहे हैं, वहीं अब घर के सदस्यों ने भी इस पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है।
“बाहर जो पार्टनर्स हैं, उन्हें बुरा लगता है”— आम्रपाली ने दिखाया आईना
हालिया एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने लव गिल को अकेले में बैठाकर इस पूरे घटनाक्रम पर सीधा रियलिटी चेक दिया। आम्रपाली ने लव, स्काउट और यंग डीएसए के बीच के व्यवहार पर सख्त ऐतराज जताया। आम्रपाली ने स्पष्ट लहजे में लव से कहा, “जब स्काउट टी-शर्ट के अंदर हाथ डालकर तुम्हें मसाज दे रहा था, मैंने तभी उसे टोका था कि जो करना है बाहर से करो। कुछ चीजें कैमरे पर और बाहर की दुनिया में बिल्कुल अच्छी नहीं लगतीं।” आम्रपाली ने आगे समझाया कि भले ही तुम लोगों को इसमें कोई बुराई न दिखे, लेकिन जिन लोगों के लाइफ पार्टनर बाहर की दुनिया में शो देख रहे हैं, उनके लिए यह बेहद अपमानजनक और तकलीफदेह स्थिति है।
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी खफा, सोशल मीडिया से बनाई दूरी
दरअसल, मामले ने तूल तब पकड़ा जब स्काउट ओपी ने कैमरे के सामने यह मान लिया था कि वे शायद लव गिल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। काबिलेगौर है कि स्काउट बाहर पहले से ही कमिटेड हैं और काशवी के साथ रिलेशनशिप में हैं। घर के भीतर स्काउट के इस बयान और लव के साथ बढ़ती हरकतों के बाद काशवी ने अचानक यूट्यूब पर अपनी लाइव स्ट्रीमिंग बंद करने का ऐलान कर दिया। काशवी के इस कदम के बाद गेमिंग कम्युनिटी और फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि काशवी, स्काउट की इस नेशनल टेलीविजन पर की जा रही हरकतों से बेहद आहत हैं और दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है।
यह भी पढ़ें– बिग बॉस 20 में राशन टास्क पर मचा बवाल, लव गिल के दांव से खाली हुई घर की तिजोरी

