Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमGhazipur Kali temple: भगवान शिव के ऊपर विराजमान हैं मां काली, जानिए इस चमत्कारी मंदिर का 35 साल पुराना रहस्यराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादMahendragarh News: हकेवि में रोजगार और सामाजिक समावेशन पर हुआ संवादFaridabad Park Hospital IT raid: फरीदाबाद के पार्क अस्पताल पर इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक, तड़के गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंची टीमGhazipur Kali temple: भगवान शिव के ऊपर विराजमान हैं मां काली, जानिए इस चमत्कारी मंदिर का 35 साल पुराना रहस्यराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद

Bigg Boss 20: काजी तौकीर का रोता देख भावुक हुईं गौहर खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20: काजी तौकीर का रोता देख भावुक हुईं गौहर खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

काजी तौकीर का रोता देख भावुक हुईं गौहर खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए समीकरण और हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर शुरुआत से ही दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उन्हें सिर्फ आम दर्शकों का ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों का भी खुला समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान लगातार काजी के समर्थन में वीडियो साझा कर रही हैं। हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ के दौरान जब काजी का एक बेहद भावुक पहलू सामने आया, तो उसे देखकर गौहर खान भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

सलमान खान के सामने जब छलके काजी के आंसू

विज्ञापन

बीते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने शो के दौरान स्काउट ओपी और काजी तौकीर से जुड़े एक मामले पर खुलकर बात की। एपिसोड में दिखाया गया था कि कैसे स्काउट द्वारा काजी को खाना देने का तरीका न तो काजी को पसंद आया और न ही माही विज को। सलमान खान ने इस बात पर जोर दिया कि उस स्थिति में स्काउट का रवैया काफी बेपरवाह और संवेदनहीन लगा। शो के होस्ट से मिले इस सपोर्ट और पूरे घटनाक्रम के दबाव के बीच काजी तौकीर अपने आंसू रोक नहीं पाए और उनका ब्रेकडाउन हो गया। सेट पर माही विज की आंखें भी नम हो गईं।

फूट-फूटकर रोईं गौहर खान, वीडियो हुआ वायरल

शो में काजी तौकीर को यूं फफक-फफक कर रोता हुआ देख स्क्रीन के पार बैठीं गौहर खान का दिल भी पसीज गया। गौहर ने तुरंत सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में गौहर ने काजी को एक बेहद नेक और बड़े दिल वाला इंसान बताया है। साथ ही, उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे को उठाने के लिए बिग बॉस और सलमान खान का आभार भी जताया है। हालांकि, यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है।

यूजर्स ने उठाए सवाल, कहा- ‘पति जैद के लिए क्यों नहीं किया ऐसा समर्थन?’

एक तरफ जहां गौहर खान के इस इमोशनल अंदाज को उनके फैंस का प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब गौहर के पति जैद दरबार कुछ समय पहले किसी प्रोजेक्ट या शो से जुड़े थे, तब गौहर ने इस तरह खुलकर वीडियो बनाकर उनका समर्थन नहीं किया था। नेटिजन्स का यह भी मानना है कि अगर गौहर ने अपने पति के लिए भी ऐसा ही स्टैंड लिया होता, तो वह गेम में और बेहतर कर सकते थे। फिलहाल, बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर दोनों जगह काजी तौकीर को लेकर सरगर्मी काफी तेज बनी हुई है।

यह भी पढ़ें– कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लंदन से नई तस्वीर वायरल, विक्की के लुक ने किया हैरान

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।