Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में बेबस होकर रो पड़ीं मैरी कॉम, मणिपुर के हालातों पर छलका दर्द

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में बेबस होकर रो पड़ीं मैरी कॉम, मणिपुर के हालातों पर छलका दर्द

‘बिग बॉस 20’ में बेबस होकर रो पड़ीं मैरी कॉम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bigg Boss 20: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। शो को अभी दो ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के भीतर कैद सितारे अपनी पर्सनल लाइफ और दिल के जज्बात बयां करने लगे हैं। शो के हालिया एपिसोड में भारत की स्टार मुक्केबाज और ओलिंपिक पदक विजेता मैरी कॉम का एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। साथी कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस कनिका मान से बात करते हुए मैरी कॉम अपने गृह राज्य मणिपुर की स्थिति का जिक्र कर रो पड़ीं।

‘कई जनजातियां हैं, सभी शांति और प्यार से रहें’

विज्ञापन

घर में बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने मणिपुर के मौजूदा हालातों पर अपनी बेबसी और दुख बयां किया। उन्होंने कनिका मान से कहा, “मैं अपने मणिपुर की सुरक्षा और वहां के लोगों की रक्षा के लिए कुछ खास नहीं कर पाई। मणिपुर में कई जनजातियां और समुदाय रहते हैं, जिनके बीच एकता और भाईचारा होना बेहद जरूरी है। मेरी बस यही दुआ है कि सब मिलकर प्यार और शांति से रहें।”

बात करते-करते मैरी कॉम की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बेबसी जाहिर करते हुए आगे कहा, “आखिर मैं अकेले क्या ही कर सकती हूं? मैं बहुत बेबस महसूस करती हूं, मेरे पास इतनी ताकत नहीं है कि सब कुछ ठीक कर सकूं।”

‘देश के लिए पदक जीते, पर अपने घर के लिए कुछ न करने का मलाल’

रिंग में बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाने वाली मैरी कॉम का दिल अपने राज्य के दर्द से पूरी तरह टूटा हुआ नजर आया। उन्होंने रुंधे गले से कहा, “मैंने पूरी जिंदगी अपने देश के लिए खेला और बहुत कुछ हासिल भी किया, लेकिन जब मेरे अपने राज्य मणिपुर में इतना सब कुछ हो गया और मैं कुछ नहीं कर सकी, तो मुझे बहुत दुख और शर्मिंदगी महसूस होती है। यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि मैं इतनी ताकतवर नहीं हूं कि वहां के हालातों को बदल सकूं।”

गौरतलब है कि मणिपुर पिछले लंबे समय से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस हिंसा में अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों परिवार बेघर होकर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का परचम लहराने वाली मैरी कॉम का यह दर्द सीधे दर्शकों के दिलों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें–  बिग बॉस 20 में होगी मुक्केबाज मैरी कॉम की एंट्री!

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।