Breaking News
चंडीगढ़ में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप; स्कूलों से मेयर कार्यालय तक निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचभगवंत मान बोले- दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे बैठाए रखा, कस्टम हेड पर बदला लेने का आरोपदेहरादून में CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की ये अपीलतिब्बत में भूकंप से मची तबाही: 16 लोगों की मौत; 54 घायल, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्रकॉकरोच जनता पार्टी के 3 कार्यकर्ता आज कोर्ट में होंगे पेश, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलायाचंडीगढ़ में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप; स्कूलों से मेयर कार्यालय तक निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांचभगवंत मान बोले- दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे बैठाए रखा, कस्टम हेड पर बदला लेने का आरोपदेहरादून में CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की ये अपीलतिब्बत में भूकंप से मची तबाही: 16 लोगों की मौत; 54 घायल, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्रकॉकरोच जनता पार्टी के 3 कार्यकर्ता आज कोर्ट में होंगे पेश, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया

Bigg Boss 20: छात्र आंदोलन से बिग बॉस के घर तक, ट्रोलिंग पर बेबाक बोलीं रिया अहीर

Bigg Boss 20: छात्र आंदोलन से बिग बॉस के घर तक, ट्रोलिंग पर बेबाक बोलीं रिया अहीर

छात्र आंदोलन से बिग बॉस के घर तक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bigg Boss 20: छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने के बेहद करीब है. मेकर्स ने शो का मंच पूरी तरह तैयार कर लिया है और दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है. इस बार जिन चेहरों की चर्चा सबसे ज्यादा है, उनमें छात्र आंदोलन के जरिए पहचान बनाने वाली रिया अहीर का नाम प्रमुख है. हालांकि, बिग बॉस जैसे कमर्शियल शो का हिस्सा बनने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है. अब बिग बॉस के घर में दाखिल होने से ठीक पहले रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को तीखा जवाब दिया है.

एक मीडिया इंटरव्यू में रिया अहीर ने आलोचकों को बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि इंसान चाहे कुछ भी कर ले, लोग कमियां निकालने से बाज नहीं आते. उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते समाज में हर मोड़ पर आलोचना सहनी पड़ती है. रिया के मुताबिक, स्थिति यह है कि अगर कोई महिला पुरुषों से भरे कमरे में कोई चीज उठाने के लिए झुकती भी है, तो लोग उसे संकीर्ण नजरों से देखने लगते हैं.

विज्ञापन

इतिहास के पन्नों से ट्रोल्स को जवाब

अपनी बात को वजन देते हुए रिया ने कहा, “मैं हमेशा एक बात मानती हूं—जब भारत में सावित्रीबाई फुले महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब समाज के लोगों ने उन पर पत्थर तक फेंके थे. यहां तक कि स्कूल जाते समय उन पर गोबर तक फेंका जाता था और उन्हें अपने साथ एक अतिरिक्त साड़ी लेकर जानी पड़ती थी ताकि वे जाकर उसे बदल सकें. इसलिए जब इतिहास में बड़े बदलाव लाने वालों को नहीं बख्शा गया, तो आज के दौर में ट्रोल्स की बातों पर ध्यान देना बेकार है.”

रिया ने स्वीकार किया कि जब लोगों ने उन पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ शोहरत पाने के लिए छात्र आंदोलन का सहारा लिया, तो शुरुआत में उन्हें गहरा धक्का लगा था. उन्होंने खुद से सवाल किया कि आखिर उन्होंने किसका क्या बिगाड़ा है या किसकी बेइज्जती की है? हालांकि, अब उन्हें इन बेबुनियाद कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके जवाब देने से पहले ही उनके समर्थक और शुभचिंतक ट्रोल्स को करारा जवाब दे चुके होते हैं.

‘मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं, 13 साल थिएटर किया है’

इंटरव्यू के दौरान रिया ने अपनी पुरानी पहचान पर बात करते हुए एक बड़ा खुलासा भी किया. उन्होंने साफ कहा कि वे कोई पेशेवर एक्टिविस्ट नहीं हैं और आंदोलन में जो कुछ भी हुआ, वह किसी योजना के तहत नहीं बल्कि अचानक हो गया था.

रिया ने अपने बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए बताया, “मैंने अपनी जिंदगी के 13 साल रंगमंच यानी थिएटर को दिए हैं. महज साढ़े चार साल की उम्र में मैंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और पिछले छह सालों से मैं मॉडलिंग कर रही हूं. जिस दिन लोगों ने ‘रिया अहीर’ के काम को पहचाना, उसी दिन उन्होंने मेरे अभिनय और हुनर की भी तारीफ की.” उन्होंने कहा कि लोग आज उनके काम को सराह रहे हैं और एक-दूसरे को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के इस चुनौतीपूर्ण घर में रिया का यह बेबाक अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.

यह भी पढ़ें–  बिग बॉस 20’ में एंट्री लेंगे यूट्यूबर आशीष चंचलानी? वायरल खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दिया यह करारा जवाब

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।