Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: छोटे पर्दे के सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ने अपनी धमाकेदार शुरुआत से ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच कभी गहरी दोस्ती तो कभी तीखी तकरार देखने को मिलती है। इसी बीच, ‘बिग बॉस 20’ के आगामी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का एक नया और मजेदार प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस प्रोमो में शो के कंटेस्टेंट गुल्लू कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिससे घर का सियासी पारा और ज्यादा हाई हो गया है।
सलमान खान के कहने पर खुली पोल
वायरल हो रहे वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान मजाकिया और सख्त अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि ‘बिग बॉस’ की पुरानी परंपराओं के तहत आज घर के सदस्यों की असली फितरत सबके सामने लाई जाएगी। सलमान के यह कहते ही गुल्लू मैदान में उतर आते हैं और एक-एक करके कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। सबसे पहले गुल्लू ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका चेहरा साफ नहीं है और वे लोगों को झूठी तारीफों के जाल में फंसाकर अपना काम निकलवाती हैं, और जो उनके झांसे में नहीं आता, वह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता।
यंग डीएसए और अरिश्फा खान पर भी बरसे गुल्लू
गुल्लू यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे बढ़ते हुए यंग डीएसए पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुद को इस घर का बादशाह समझने की गलतफहमी है, जबकि असलियत में वह यहां सिर्फ एक गुलाम की तरह हैं। इसके अलावा, उन्होंने अरिश्फा खान को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि उनका सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र रोना है, और वे हर छोटी बात पर बेवजह के मुद्दे उठाकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करती हैं। इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस के बीच शो को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें– पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेश

