Bigg Boss 20: रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा ‘अब तक की सबसे घटिया हरकत’
रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा 'अब तक की सबसे घटिया हरकत'
Bigg Boss 20: छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) इन दिनों घर के अंदर बढ़ते घमासान को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों कैप्टेंसी टास्क के तहत आयोजित ‘डिस बैटल’ (Diss Battle) में मर्यादा की तमाम हदें पार हो गईं। रीति तिवारी द्वारा उदिति सिंह पर की गई भद्दी टिप्पणियों और काजी तौकीर के साथ हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गरमा दिया था। रीति के इस रवैये से दर्शक काफी नाराज थे और लंबे समय से सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। अब वीकेंड का वार के प्रोमो से साफ हो गया है कि सलमान खान इस बार किसी को बख्शने के मूड में नहीं हैं।
‘काजी से जलती हैं आप’—सलमान ने खोली रीति की पोल
जारी हुए लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान बेहद कड़े तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सीधे रीति तिवारी को निशाने पर लेते हुए कहा, “आप काजी तौकीर से बुरी तरह जल रही हैं और आपको लेकर असुरक्षा की भावना है।” इस पर रीति ने सफाई देने की कोशिश करते हुए कहा कि उन्हें काजी से कोई जलन नहीं है, बस वह उन्हें इंसान के तौर पर पसंद नहीं करतीं।
Weekend Ka Vaar par #Rhiti ke samne Bhai ne rakhi ek sachchai🔥
Catch #BiggBoss20‘s #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTV.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/RxIOMFccr6
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 26, 2026
लेकिन सलमान खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने डिस बैटल में रीति के व्यवहार पर तंज कसते हुए कहा, “डिस करना तो दूर की बात है, आपको अपनी इस हरकत पर गर्व महसूस हो रहा है। लेकिन मैं कहूंगा कि यह अब तक की सबसे घटिया डिस थी। अपमान करने की भी एक दायरा और सीमा होती है।”
आसिफ खान को याद दिलाई बहन की मर्यादा
रीति के साथ-साथ बाकी घरवाले भी सलमान के गुस्से से बच नहीं पाए। घर में तमाशा देखने और उकसाने वाले कंटेस्टेंट्स पर भड़कते हुए सलमान ने आसिफ खान से सवाल किया, “यह अपमान की सारी हदें पार कर गई और आप लोग इसे बढ़ावा दे रहे थे। आसिफ आपकी अक्ल कहाँ चली गई थी? अगर कोई आपकी बहन पर इस तरह की टिप्पणी करता, तो क्या आप उसे करने देते?”
उदिति और काजी को भी लगी फटकार
सलमान खान ने सिर्फ रीति को ही नहीं, बल्कि पीड़िता बनीं उदिति सिंह को भी आड़े हाथों लिया। रीति को ‘बदसूरत और मोटी’ कहने के लिए सलमान ने उदिति को खरी-खोटी सुनाई और बॉडी शमिंग न करने की सख्त हिदायत दी। वहीं, हर टास्क में आपा खो देने वाले काजी तौकीर को भी सलमान ने संयम रखने की सलाह दी। इसके अलावा कनिका मान, गुल्लू और स्काउट ओपी जैसे कंटेस्टेंट्स को भी सलमान के गुस्से का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें– TheVvan फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने पहले दिन कमाए 8 करोड़, ‘परम सुंदरी’ को छोड़ा पीछे
