Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन’ के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

JJagmarg Desk
एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की युवा शाखा द्वारा एआई इम्पैक्ट समिट में कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ शनिवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया।

हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए भाजपा के प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी की जमकर आलोचना की और उन पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उन्हें देशद्रोही कहा।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के प्रदर्शन को देशद्रोह का कृत्य करार दिया।

विज्ञापन

सचदेवा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी देश की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते हुए अब उन्होंने भारत का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भाड़े के गुंडों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ने वैश्विक मंच पर देश की छवि को धूमिल किया है तथा देश की सफलता पर गर्व करने वाला प्रत्येक भारतीय इससे शर्मिंदा है।

राज्य महासचिव विष्णु मित्तल और विधायक राज कुमार भाटिया सहित भाजपा के कई नेता, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मान सिंह रोड पर विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश किए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक अवरोधक पर रोक दिया।

आईवाईसी के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में कमीज उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी हुई टी-शर्ट पकड़ी हुई थी।

इस घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने शिखर सम्मेलन स्थल पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में आईवाईसी के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक व्यापक साजिश की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।