Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा: मुख्यमंत्री शर्मा

JJagmarg Desk
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम करती है भाजपा: मुख्यमंत्री शर्मा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करने वाला दल है जहां राष्ट्र के बाद दल और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। शर्मा यहां पार्टी कार्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ की राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है और यही उसकी वैचारिक शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि एक विचार को लेकर चलने वाला यह राजनीतिक दल आज देशभर में वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है।

विज्ञापन

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी में प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के राष्ट्रीय सह-संयोजक एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि सात मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के बाद जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।