Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

Bollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Bollywood News: Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bollywood News: रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिने गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश खूंखार खलनायक ‘रावण’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। जब से यश का लुक सामने आया है, तब से इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब इस कड़ी में अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट आर्य बब्बर ने भी अपनी बेबाक राय रखी है। आर्य, जो खुद इन दिनों मंच पर रावण का किरदार निभा रहे हैं, ने यश के लुक और इससे जुड़ी उम्मीदों पर खुलकर बात की है।

‘कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं लगा’

विज्ञापन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब आर्य बब्बर से यश के रावण लुक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी कि वे इस किरदार में पर्दे पर क्या नया लेकर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि उन्हें यश के इस लुक में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ भी नया या अलग नहीं दिखा। उनके मुताबिक, यश की वही जानी-पहचानी दाढ़ी नजर आ रही है जैसी उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ’ में रखी थी। आर्य ने कहा कि उन्होंने यश का बिल्कुल अलग और नया रूप ‘टॉक्सिक’ फिल्म में देखा था, लेकिन ‘रामायण’ के इस लुक में उन्हें वैसी नवीनता नहीं मिली। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि यश एक बेहतरीन कलाकार हैं और फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चौंका सकते हैं।

‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान के किरदार पर क्या बोले आर्य?

बातचीत के दौरान आर्य बब्बर ने प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ और उसमें सैफ अली खान द्वारा निभाए गए रावण के किरदार का भी जिक्र किया। ‘आदिपुरुष’ में सैफ के लुक और अभिनय को लेकर काफी आलोचनाएं हुई थीं, लेकिन आर्य ने अभिनेता का बचाव किया। उनका कहना था कि सैफ रावण के रूप में बहुत अच्छे थे और कोई भी अभिनेता उतना ही अच्छा या बुरा परफॉर्म करता है, जितना निर्देशक का विजन और उसकी व्याख्या होती है। आर्य का मानना है कि फिल्म में सैफ ने जो कुछ भी किया, वह निर्देशक की सोच का हिस्सा था, इसलिए इसके लिए सीधे तौर पर अभिनेता को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें–  CJP विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी पड़ी भारी, बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।