Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Bollywood News: कुकू कोहली को अंतिम विदाई, बेटी ने दिया कंधा, विक्की-कटरीना समेत पहुंचे कई सितारे

Bollywood News: कुकू कोहली को अंतिम विदाई, बेटी ने दिया कंधा; विक्की-कटरीना समेत पहुंचे कई सितारे

कुकू कोहली को अंतिम विदाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bollywood News: फिल्ममेकर कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनकी बेटी ने उन्हें कंधा दिया, जबकि पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। गजेंद्र चौहान ने अरुणा ईरानी को संभाला। कुकू कोहली की अंतिम विदाई में विक्की कौशल, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, राजपाल यादव, जावेद अख्तर और शबाना आजमी समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे। कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हुआ था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था।

 

विज्ञापन

‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को मिली पहचान

कुकू कोहली ने 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की थी। फिल्म सफल रही और इसी फिल्म से अजय देवगन को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद कुकू कोहली ने ‘कोहराम’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्में बनाईं। ‘सुहाग’ में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे। 1995 में उनकी फिल्म ‘हकीकत’ रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था और कुकू कोहली को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नामांकन मिला।

 

‘जुल्मी’ से ‘ये दिल आशिकाना’ तक बनाई फिल्में

कुकू कोहली ने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ थी, जो 2004 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन से दूरी बना ली थी।

 

अरुणा ईरानी से गुपचुप की थी शादी

कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था और दोनों की दो बेटियां पूजा और करिश्मा थीं।
बाद में कुकू कोहली ने अभिनेत्री अरुणा ईरानी से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘कोहराम’ के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा नहीं बनती थी, लेकिन साथ काम करने के दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
अरुणा ईरानी को जब कुकू से प्यार हुआ, तब उन्हें पता चला कि वह पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता आगे बढ़ाया और 1990 में शादी कर ली।

 

कई साल तक निजी रखा रिश्ता

कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने लंबे समय तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया। अरुणा ने बताया था कि वह कुकू की पहली पत्नी और उनके परिवार की परेशानियां नहीं बढ़ाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा।

शादी के बाद दोनों ने बच्चे नहीं करने का फैसला लिया। अरुणा के मुताबिक, उस समय उनकी उम्र और कुकू के पहले से बच्चों को देखते हुए दोनों ने यह फैसला किया था।

कुकू कोहली के निधन के साथ हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया, जिसने 1990 के दशक में अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के करियर की शुरुआती महत्वपूर्ण फिल्मों का निर्देशन किया था।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मुंबई की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।