Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जालंधर के विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया

VVinita Kohli
जालंधर के विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: जालंधर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और प्राधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं सुरक्षा उपायों को लागू करने की कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अभिभावक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें बताया गया था कि बिजली संबंधी कुछ गड़बड़ी हुई है और हमें अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए कहा गया।’’ 

केएमवी स्कूल में मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (उत्तर) संजय कुमार ने कहा, “स्कूल के प्रधानाचार्य के ईमेल पर धमकी मिली थी कि इमारत को बम से उड़ा दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। कुमार ने कहा, “विध्वंस रोधी दल ने भी परिसर की जांच की, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।” उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों को भी बम संबंधी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। एसीपी ने कहा कि साइबर पुलिस की टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को अमृतसर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।