Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर-सीने पर 6 गोलियां मारीं

VVinita Kohli
Breaking: जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर-सीने पर 6 गोलियां मारीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार यानी आज सुबह उस समय हुई, जब 52 वर्षीय लक्की ओबरॉय शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर उन्हें बेहद सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, लक्की ओबरॉय रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे गुरुद्वारे पहुंचे थे। माथा टेकने के बाद जैसे ही वे बाहर निकलकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, उसी समय एक्टिवा पर सवार अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे। बदमाशों ने पहले उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सीधे लक्की ओबरॉय को निशाना बनाते हुए कुल छह गोलियां चलाईं। इनमें से पांच गोलियां उनके सीने में और एक गोली सिर में लगी। गोलियों से गंभीर रूप से घायल होकर वे गाड़ी की सीट पर ही लुढ़क गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


गुरुद्वारे से निकलते ही बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, लक्की ओबरॉय रोजाना की तरह सुबह करीब 7:15 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। माथा टेकने के बाद वे जैसे ही बाहर आकर अपनी थार गाड़ी में बैठने लगे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर मौके पर पहुंच गए। एक्टिवा पर सवार बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

थार के शीशे तोड़े, फिर सीधा शरीर पर गोलियां

हमलावरों ने पहले थार गाड़ी पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके बाद उन्होंने सीधे लक्की ओबरॉय को निशाना बनाते हुए कुल 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां उनके सीने में और एक गोली सिर में लगी। गोलियों से गंभीर रूप से घायल ओबरॉय गाड़ी की सीट पर ही लुढ़क गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

दो अस्पतालों में मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें गंभीर हालत में मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को विश्वास नहीं हुआ, जिसके बाद वे उन्हें शहर के श्रीराम अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इलाका सील, CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। ADCP जयंत परी ने बताया कि पुलिस ने शहर के सभी नाकों को अलर्ट कर दिया है। गुरुद्वारे और आसपास लगे CCTV कैमरों के साथ-साथ पुलिस के हाईटेक सर्विलांस कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ CCTV फुटेज पुलिस के हाथ लगी हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

टारगेट किलिंग की आशंका, कई एंगल से जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, उससे यह टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। हमलावरों ने सीधे सिर और सीने को निशाना बनाया, जिससे उनकी हत्या सुनिश्चित हो सके। पुलिस राजनीतिक रंजिश, निजी दुश्मनी और आपराधिक साजिश समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

AAP में शोक की लहर, सुरक्षा पर उठे सवाल

लक्की ओबरॉय की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक और आक्रोश का माहौल है। पार्टी के कई नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थल के बाहर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिवार और राजनीतिक पृष्ठभूमि

लक्की ओबरॉय जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में AAP के हलका इंचार्ज थे और पार्टी में एक सक्रिय चेहरा माने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इसके अलावा उनकी मां और दो भाई भी हैं। उनकी पत्नी नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुकी हैं और परिवार का राजनीतिक और सामाजिक दायरा प्रभावशाली माना जाता है।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।