Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम धमकी, थ्रेट मेल में कहा- बच्चे बचाओ, जल्द ब्लास्ट होगा

VVinita Kohli
Breaking: पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम धमकी, थ्रेट मेल में कहा- बच्चे बचाओ, जल्द ब्लास्ट होगा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और शहर के छह स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को मिले ईमेल के बाद सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बम स्कॉड और जांच टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस ने एहतियातन स्कूल परिसर खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में समय और संदेश का उल्लेख

विज्ञापन

सामने आए थ्रेट मेल के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि चंडीगढ़ के स्कूलों को दोपहर 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय को 3:11 बजे उड़ाया जाएगा। मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम लेकर चेतावनी दी गई और चंडीगढ़ को खालिस्तान बताया गया। इसमें लिखा गया कि “अपने बच्चे बचाओ” और हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ दिलाने की बात कही गई। मेल में अगले दो दिन शहर में बम ब्लास्ट होने का दावा भी किया गया। साथ ही कनाडा पेंशन प्लान फंड को वापस कनाडा ले जाने और देश के टुकड़े होने जैसी बातें लिखी गईं।

स्कूलों में बढ़ी सुरक्षा, एक स्कूल खाली कराया गया

धमकी मिलने के बाद कुंदन इंटरनेशनल, चंडीगढ़ माउंट कार्मल, बनियन ट्री, सांपिस स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों में सतर्कता बढ़ा दी गई। एक स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर अभिभावकों को बुला लिया। मैसेज मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर ले गए।

वहीं, विवेक हाई स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सुबह पुलिस जांच के बाद परिसर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। स्कूल ने आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की और नियमित गतिविधियां जारी रखीं। पुलिस ने सभी स्कूलों के आसपास निगरानी बढ़ा दी है।

पहले भी मिल चुकी हैं लगातार धमकियां

जनवरी से अब तक चंडीगढ़ में कई बार स्कूलों और सरकारी भवनों को ईमेल से धमकी मिल चुकी है। 28 जनवरी को 26 स्कूलों को मेल भेजी गई थी, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला गया था, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। 29 जनवरी को सेक्टर-1 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और अन्य सरकारी इमारतों को भी धमकी मिली थी।

31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले कुछ स्कूलों और डेरा बल्लां से जुड़ी धमकी सामने आई थी। 9 फरवरी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी दी गई, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

फरवरी में बढ़ी घटनाओं की संख्या

11 और 12 फरवरी को चंडीगढ़ और मोहाली के 10 स्कूलों को कॉल और ईमेल के जरिए धमकियां मिलीं, जिसके चलते छुट्टी करनी पड़ी। 19 और 20 फरवरी को सेक्टर-9 स्थित पंजाब सीएम ऑफिस और सचिवालय तथा सेक्टर-43 जिला कोर्ट को धमकी मिली। 24 से 26 फरवरी के बीच जिला कोर्ट को तीसरी बार और 26 फरवरी को हाईकोर्ट को दूसरी बार ईमेल धमकी भेजी गई।

चंडीगढ़ पुलिस ने सभी मामलों में साइबर ट्रेसिंग और तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।