Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: चडीगढ़ मेयर चुनाव में अलग अलग उतरेंगे कांग्रेस-आप के उम्मीदवार, भाजपा को हो सकता है फायदा

VVinita Kohli
Breaking: चडीगढ़ मेयर चुनाव में अलग अलग उतरेंगे कांग्रेस-आप के उम्मीदवार, भाजपा को हो सकता है फायदा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मेयर चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच इस बार कोई गठबंधन नहीं होगा। दोनों दल मेयर चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार अलग-अलग मैदान में उतारेंगे। इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलता दिख रहा है। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना पत्ता खोल दिया है। कांग्रेस ने गुरप्रीत गाबी को मेयर पद का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत गाबी आज दोपहर 1 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

विज्ञापन

आप ने की उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा 

चंडीगढ़ नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा नगर निगम के प्रमुख पदों के लिए अनुभवी और सक्रिय पार्षदों को मैदान में उतारा गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 25 से पार्षद योगेश ढींगरा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 29 से मुन्नवर ख़ान को नामित किया गया है वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए वार्ड नंबर 1 से जसविंदर कौर को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि उपरोक्त सभी उम्मीदवार आज शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।