Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: नीट पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट, केस में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी

VVinita Kohli
Breaking: नीट पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र की केमिस्ट्री कोचिंग का डायरेक्टर अरेस्ट, केस में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार रविवार को की गई तलाशी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से NEET-UG का लीक प्रश्नपत्र और आंसर की बरामद हुई। CBI का दावा है कि मोटेगांवकर उस संगठित नेटवर्क का हिस्सा था, जो परीक्षा से पहले पेपर हासिल कर उसे आगे पहुंचाने में शामिल था।

CBI को मोबाइल में मिला लीक पेपर

विज्ञापन

जांच एजेंसी के मुताबिक शिवराज मोटेगांवकर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही NEET परीक्षा का पेपर और उत्तर कुंजी हासिल कर ली थी। इसके बाद इसे कई लोगों तक पहुंचाया गया। CBI को उसके मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें केस में अहम माना जा रहा है।

इससे पहले 15 मई को CBI ने मोटेगांवकर से उसके घर पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। जांच में मिले इनपुट के बाद एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

RCC कोचिंग सेंटर पर छापेमारी

रविवार को CBI ने लातूर स्थित रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस के मुख्य कार्यालय पर भी छापा मारा। इस दौरान कई दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए। एजेंसी को शक है कि कोचिंग सेंटर के जरिए छात्रों तक लीक प्रश्नपत्र के सवाल पहुंचाए गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक RCC का कारोबार महाराष्ट्र के सात जिलों तक फैला हुआ है और इसका सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस नेटवर्क में कुछ डॉक्टर और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

अब तक 10 गिरफ्तारियां

NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से छह आरोपी महाराष्ट्र से हैं। CBI इस पूरे नेटवर्क के आर्थिक और तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक का यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। इसी कारण डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल्स की जांच भी की जा रही है। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां कर सकती है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 17 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि NEET 2024 का पेपर लीक होने के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई और मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। राहुल गांधी ने NEET 2026 पेपर लीक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अब तक पद से क्यों नहीं हटाया गया। उनके बयान के बाद परीक्षा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।

NTA में प्रशासनिक फेरबदल

पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए हैं। IRS अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को NTA में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनुजा बापट और रुचिता विज को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार इन अधिकारियों का कार्यकाल पांच वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। माना जा रहा है कि परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।