Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो गोली लगने से घायल, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

VVinita Kohli
Breaking: चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, दो गोली लगने से घायल, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पुलिस के अनुसार आज यानी बुधवार (21 जनवरी) की सुबह कुख्यात गैंगस्टर एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने टैक्सी स्टैंड के मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हालांकि, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क व अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

बीते कल चंडीगढ़ में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टरों के बीच एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को घेर लिया। खुद को फंसा देख गैंगस्टरों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों तरफ से कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। 

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई दो कांस्टेबल की जान 

इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल की छाती में गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बाल-बाल बच गई। वहीं जवाबी फायरिंग में दो गैंगस्टर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाशों समेत उनके तीसरे साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। कुछ दिन पहले इन्होंने चंडीगढ़ में एक कैमिस्ट शॉप पर फायरिंग की थी। इसके अलावा जालंधर में एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर भी गोलियां चलाई थीं। यही नहीं, इन बदमाशों ने मोहाली और जयपुर में कार लूटने की भी कोशिश की थी।

कैसे दिया गया गैंगस्टरों के एनकाउंटर को अंजाम 

कैमिस्ट शॉप फायरिंग के बाद एक आरोपी पकड़ा: कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग हुई थी। उसके बाद से चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच समेत सारे थानों की पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर आरोप था कि गैंगस्टरों के साथ मिलकर उसी ने फायरिंग कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उससे गैंगस्टरों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।

आरोपी से चंडीगढ़ आने का इनपुट मिला, पुलिस ने घेरा: इस दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि गैंगस्टर चंडीगढ़ की तरफ आ सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सेक्टर 39 में मोहाली से सटे एरिया पर नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार तड़के एक कार में सवार होकर गैंगस्टर यहां आ गए। पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगा रखा था। गैंगस्टरों की कार वहां पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

पुलिस ने रोका तो फायरिंग की, कॉन्स्टेबल को गोली लगी: मलोया पुलिस थाने के SHO इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। उन्हें सरेंडर करने को कहा। यह देखकर उन्होंने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। उनकी चलाई एक गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी। इससे ड्राइवर साइड का शीशा टूट गया और एक गोली कॉन्स्टेबल की छाती पर जा लगी। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच गई।

जवाबी फायरिंग में 2 को गोली लगी, तीसरा भागते हुए पकड़ा: इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें 7 गोलियां गैंगस्टरों और 4 गोलियां पुलिस की तरफ से चलीं। इनमें एक गोली गैंगस्टर राहुल और रिक्की के पैरों में लगीं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया तो कार में बैठे उनके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन उसकी कार पोल से टकरा गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ड्राइविंग करने वाले आरोपी का नाम प्रीत है और वह मोहाली के जीरकपुर का रहने वाला है। वह गैंगस्टरों का दोस्त है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।