Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: अबोहर अदालत परिसर में गेंगवार, फायरिंग में एक की मौत, मृतक पर दर्ज थे पहले से कई आपराधिक मामले, जमानत पर आया था बाहर

VVinita Kohli
Breaking: अबोहर अदालत परिसर में गेंगवार, फायरिंग में एक की मौत, मृतक पर दर्ज थे पहले से कई आपराधिक मामले, जमानत पर आया था बाहर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अबोहर: अबोहर के अदालत परिसर मे वीरवार को पेशी भुगतने आए एक युवक पर कुछ लोगो ने गोलियां चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे तहसील परिसर में दहशत फैल गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इधर सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख स. गुरमीत सिंह पुलिस बल के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार जोहड़ी मदिर के पुजारी अवनीश कुमार का बेटा आकाश उर्फ गोलू पंडित पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से जेल में था। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर छूट कर आया और वीरवार को अपने साथी न्यू सूरज नगरी गली नं. 2 निवासी कुलजिंद्र सिंह उर्फ भलवान तथा धर्म नगरी गली नं. 9 निवासी सोनू उर्फ बच्ची पुत्र शाम लाल के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर अदालत में असलहा एक्ट के तहत दर्ज मामले की पेशी भुगतने गया था। सूत्रों से पता चला है कि पेशी भुगत कर जैसे ही यह तीनों वापिस आकर अपनी कार में बैठने लगे तो पहले से ही घात लगाकर आए अज्ञात हमलावरों ने गोलू पंडित पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और हमलावर मौके से भाग गए। इधर गोलू के साथी उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। घटना के चश्मदीद सोनू का कहना है तीन चार हमलावरों ने गोलू पर करीब 6 फायर किये जिनमें से तीन फायर गोलू के शरीर पर लगने से उसकी मौत हो गई।

इधर सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपी अबोहर गुरमीत सिंह, एसपीडी, सिटी वन और सिटी टू के प्रभारी मनिंदर सिंह व रविन्द्र सिंह भीटी तुरंत अस्तपाल पहुचें और देखते ही देखते अस्पताल छावनी में तबदील हो गया। बातचीत के दौरान एसएसपी ने इस घटना को गेंगवार मानते हुए बताया कि गोलू पंडित पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे और अब यह जमानत पर बाहर आया हुआ था और आज तहसील में पेशी भुगतने के लिए आया हुआ था कि उस पर दूसरे ग्रुप ने फायरिंग कर दी, यह घटना भी गैंगवार से जुडी है, उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गैंगस्टरों को बदार्शत नहीं करेगा और शीघ्र ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को काबू कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।