Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का प्लेन क्रेश, विमान में सवार अजित पवार समेत सभी 5 लोग मारे गए, लैंडिंग के दौरान हादसा

VVinita Kohli
Breaking: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का प्लेन क्रेश, विमान में सवार अजित पवार समेत सभी 5 लोग मारे गए, लैंडिंग के दौरान हादसा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन बुधवार सुबह एक विमान हादसे में हो गया। वे 66 वर्ष के थे। यह दुखद हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका चार्टर्ड प्लेन रनवे पर फिसल गया और क्रैश होकर आग के गोले में बदल गया। इस दुर्घटना में पवार के अलावा उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर — कुल 5 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए बारामती जा रहे थे अजित पवार

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित करने के लिए बारामती जा रहे थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने चार्टर्ड प्लेन भरा था और बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे वह बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने का प्रयास कर रहे थे।

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार, विमान जब बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था, तो पहली बार में पायलट को रनवे स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। इस वजह से पायलट ने विमान को एक बार फिर ऊंचाई पर ले जाकर पुनः लैंडिंग की कोशिश की। दूसरी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिससे जोरदार क्रैश हो गया और तुरंत आग लग गई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि हादसे के समय पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं भेजा था और न ही ‘मेडे’ (Mayday) कॉल किया था। दुर्घटना के वक्त बारामती के फ्लाइंग क्लब परिसर में कोई अन्य विमान उड़ान पर नहीं था, जिससे अतिरिक्त दुर्घटना टल गई।


राज्यभर में स्कूलों में घोषित 

हादसे के समय अजित पवार के चाचा शरद पवार मुंबई में और सुप्रिया सुले दिल्ली में मौजूद थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुखद घटना के बाद राज्यभर में स्कूलों में आज की छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है, जिससे राज्य में शामिल संवेदनाओं और राजनीतिक शोक का संज्ञान लिया जा रहा है। इस भयानक विमान हादसे में कुल 5 लोगों की जानें चली गईं। इनमें डिप्टी CM अजित पवार, उनके एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर शामिल है।  हादसे ने राज्य और केंद्र स्तर पर राजनीति के साथ-साथ जनता को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।