Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर IAS अफसर के सेक्रेटरी ने किया सुसाइड

VVinita Kohli
Breaking: हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर IAS अफसर के सेक्रेटरी ने किया सुसाइड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से बुधवार दोपहर एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है, जो आईएएस अधिकारी  हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है। घटना दोपहर 12:24 बजे की बताई गई है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दोपहर में हुई घटना

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गणेश दास अरोड़ा अपने कार्यालय में नियमित काम कर रहे थे। काम करते-करते वह अचानक अपनी कुर्सी से उठे और बिना किसी को जानकारी दिए सचिवालय की छठी मंजिल की ओर चले गए। इससे पहले कि सहकर्मी कुछ समझ पाते, उन्होंने बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

15 दिन पहले भी प्रयास

सचिवालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी अरोड़ा ने इसी तरह आत्महत्या की कोशिश की थी। उस समय उनके सहकर्मियों ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया था। बुधवार को छलांग लगाने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

सेवानिवृत्ति से पहले हादसा

जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा की सेवानिवृत्ति इसी वर्ष अक्टूबर में प्रस्तावित थी। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा राजभवन में तैनात हैं। घटना के बाद उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सचिवालय परिसर में इस घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पहले भी हो चुकी है घटना

करीब एक वर्ष पहले कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने भी सचिवालय की इसी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की थी। इस कारण यह इमारत पहले भी चर्चा में रही है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।