Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: यूके से लौटे युवक पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों का जालंधर में एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार

VVinita Kohli
Breaking: यूके से लौटे युवक पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों का जालंधर में एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में गोली लगी, दूसरा गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: जालंधर में यूके से लौटे युवक सुखचैन सिंह पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का एनकाउंटर कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जनवरी को हुई फायरिंग की घटना के बाद लगातार चल रही जांच के दौरान अंजाम दी गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस वारदात में शामिल आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें करण नामक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, खाली खोल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन

घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, सुखचैन सिंह का यूके में रह रहे बेअंत नामक व्यक्ति से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बेअंत ने फिलीपींस में बैठे चानना नामक शख्स के माध्यम से शूटरों को सुपारी दी थी। आरोपियों को सुखचैन सिंह पर दोबारा हमला करने का टास्क दिया गया था। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी बड़ी और गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच की जा रही है। विदेश में बैठे मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

मामले की जांच डीएसपी शाहकोट सुखपाल सिंह कर रहे है

मामले की जांच डीएसपी शाहकोट की निगरानी में डीएसपी सुखपाल सिंह, एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज तलवंडी संघेड़ा और एएसआई मेजर सिंह की टीमों द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग करने वाले आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की नीयत से परजियां इलाके में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें करण नामक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।