Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Bank Scam CBI Raid: ₹590 करोड़ का बैंक घोटाला: चंडीगढ़ और पंचकूला में CBI की बड़ी रेड, खंगाले जा रहे लॉकर

AAmandeep Singh
₹590 करोड़ का बैंक घोटाला: चंडीगढ़ और पंचकूला में CBI की बड़ी रेड, खंगाले जा रहे लॉकर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। हरियाणा के सबसे चर्चित और बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक, आईडीएफसी और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ₹590 करोड़ के इस वित्तीय महाघोटाले को लेकर सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ और पंचकूला में एक साथ 7 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। 14 मई की शाम को शुरू हुई इस छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने आरोपियों के आलीशान आवासों, नामी ज्वेलर्स के शोरूम, संदिग्ध कंपनियों के दफ्तरों और बैंक लॉकर्स की बारीकी से तलाशी ली। एजेंसी को इन ठिकानों से भारी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य, बेनामी संपत्तियों के रिकॉर्ड और वित्तीय हेरफेर से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे हैं।

सरकारी महकमों से जुड़ा है खेल, 5 आईएएस अधिकारियों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन

यह पूरा मामला सिर्फ बैंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें हरियाणा के कई रसूखदार सरकारी विभागों से जुड़ी हैं। जांच में सामने आया है कि पंचायत विभाग, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बिजली निगम और पंचकूला नगर निगम के सरकारी पैसों को अवैध तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पहले ही कड़ा रुख अपना रखा था। उन्हीं के निर्देश पर पहले एसीबी और फिर सीबीआई को यह केस सौंपा गया। अब सरकार ने हरियाणा के 5 सीनियर आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 17-ए के तहत जांच की औपचारिक मंजूरी दे दी है, जिसके बाद चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप है।

ऑडियो रिकॉर्डिंग और फाइल मूवमेंट से खुलेगा राज

सीबीआई के हाथ लगे कुछ बेहद गोपनीय दस्तावेजों, फाइल मूवमेंट के रिकॉर्ड और संदिग्ध ऑडियो क्लिप्स से कई बड़े चेहरों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इन डिजिटल रिकॉर्डिंग्स में कथित तौर पर इस बात की चर्चा है कि कैसे सरकारी फंड को बैंक खातों में घुमाना है और कानूनी कार्रवाई से कैसे बचना है। जांच एजेंसी इन सभी ऑडियो क्लिप्स की फॉरेंसिक जांच करवा रही है। अब तक इस पूरे नेक्सस से जुड़े 16 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के बयानों और आईएएस अधिकारियों से होने वाली आमने-सामने की पूछताछ के बाद कुछ और बड़े मगरमच्छ जाल में फंस सकते हैं।

ये हैं इस महाघोटाले के मुख्य किरदार और उनकी मोडस ऑपरेंडी

इस ₹590 करोड़ के घोटाले की स्क्रिप्ट लिखने का मुख्य आरोपी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (सेक्टर-32, चंडीगढ़) का पूर्व मैनेजर रिभव ऋषि है, जिसने बाद में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जॉइन कर लिया था। रिभव ने बैंकिंग सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर फर्जी शेल कंपनियों के नाम पर खाते खोले और सरकारी खजाने की रकम को वहां डायवर्ट कर दिया। इस खेल में उसका साथ दिया बैंक के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर अभय ने, जिसने अगस्त 2025 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों ने मिलकर जाली चेक और फर्जी पेमेंट इंस्ट्रक्शंस के जरिए करोड़ों की हेराफेरी की। इस काले धन की एक बड़ी हिस्सेदारी अभय की पत्नी स्वाति सिंगला की कंपनी ‘स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स’ में ट्रांसफर की गई, जिसमें स्वाति की 75 फीसदी की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।