Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

केंद्र ने राजस्थान को वाणिज्यिक रसोई गैस का आवंटन 10 प्रतिशत बढ़ाया

JJagmarg Desk
केंद्र ने राजस्थान को वाणिज्यिक रसोई गैस का आवंटन 10 प्रतिशत बढ़ाया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने राज्य के लिए वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) का आवंटन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए केंद्र से अतिरिक्त एलपीजी आवंटन का आग्रह किया था। एक अधिकारी ने बताया कि इस अनुरोध के बाद वाणिज्यिक गैस का आवंटन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन को मंजूरी दी है। यह वृद्धि राज्य के व्यवसायों की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने के साथ नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम एवं गैस क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों और समय पर दी गई मंजूरियों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार से यह अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त हुई है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार हर नागरिक तक आवश्यक सेवाओं की निर्बाध, पारदर्शी और समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्यरत है।

इस बीच अधिकारियों ने बताया है कि राज्य में गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है कि जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।