Breaking News
पंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराNarnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. अनीता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति के लिए एन.एस.आई. पुरस्कारपंचकूला में 2 संदिग्ध शूटरों का एनकाउंटर, मोहाली के बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थेपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराNarnaul: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. अनीता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति के लिए एन.एस.आई. पुरस्कारपंचकूला में 2 संदिग्ध शूटरों का एनकाउंटर, मोहाली के बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थे

Chadigarh News: बारिश के कहर से बेहाल हुए चंडीगढ का हालात देखने सड़कों पर उतरे प्रशासक, अफसरों को सख्त निर्देश

VVinita Kohli
Chadigarh News: बारिश के कहर से बेहाल हुए चंडीगढ का हालात देखने सड़कों पर उतरे प्रशासक, अफसरों को सख्त निर्देश

: बारिश के कहर से बेहाल हुए चंडीगढ का हालात देखने सड़कों पर उतरे प्रशासक

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chadigarh News: एक दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की फिर परीक्षा ले ली। जगह-जगह जलभराव, गिरे पेड़, क्षतिग्रस्त सड़कें और प्रभावित यातायात के बीच बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद हालात देखने सड़कों पर उतरे। बुधवार होने के कारण इलेक्ट्रिक बस से उन्होंने शहर के कई हिस्सों का दौरा किया और मौके पर ही अधिकारियों को जलभराव, गिरे पेड़ों और सड़क संबंधी समस्याओं को बिना देरी दूर करने के निर्देश दिए। प्रशासक के साथ चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीपी सिंह, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ और वित्त सचिव दीप्रवा लाकरा भी मौजूद रहे। प्रशासक ने नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी तेज करने और गिरे पेड़ों व शाखाओं को तत्काल हटाने को कहा। क्षतिग्रस्त सड़कों और अन्य अवरोधों को भी जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित इलाकों में सफाई और मरम्मत के काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कटारिया ने सेक्टर-17 से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद सेक्टर-22, 43, 46, 47, जगतपुरा, ट्रिब्यून चौक, शास्त्री नगर-मनीमाजरा, बापूधाम और सेक्टर-26 मंडी क्षेत्र समेत कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों, सड़कों की हालत और गिरे पेड़ों की स्थिति देखी। अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में की गई कार्रवाई और बाकी काम की जानकारी भी ली। कटारिया ने अधिकारियों से कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां आपसी तालमेल से काम करें और बारिश के बाद सामने आने वाली किसी भी समस्या पर तुरंत प्रतिक्रिया दें। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

 

बारिश की मार से कई सड़कें हुई क्षतिग्रस्त

मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था। कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ, जबकि कई स्थानों पर पेड़ और शाखाएं गिरने से आवाजाही में भी परेशानी हुई। प्रशासक का बुधवार का दौरा बारिश के बाद जमीनी स्थिति का जायजा लेने और राहत एवं बहाली के काम में तेजी लाने के लिए किया गया। चंडीगढ़। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की कई सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को सेक्टर-9/10 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-9 की ओर जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर एडवाइजरी जारी की। वाहन चालकों से प्रभावित हिस्से से गुजरते समय धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश के कारण सेक्टर-40 की ओर जंक्शन-56 की स्लिप रोड को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को इस मार्ग पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इससे पहले मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ग्रेन मार्केट चौक की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर आने वाले यातायात को पुलिस लाइंस के पीछे से डायवर्ट करना पड़ा था।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।