Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: रेलवे लाइट प्वाइंट के आसपास जंगल में बनाई गई झुग्गी बनी नशे का अड्डा, स्नैचिंग के आरोपी यहीं लेते थे पनाह

VVinita Kohli
चंडीगढ़: रेलवे लाइट प्वाइंट के आसपास जंगल में बनाई गई झुग्गी बनी नशे का अड्डा, स्नैचिंग के आरोपी यहीं लेते थे पनाह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: रेलवे लाइट प्वाइंट के आसपास जंगल में बनाई गई एक झुग्गी नशे का अड्डा बनी हुई थी, जहां स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पनाह लेते थे। इसी झुग्गी तक पहुंचकर चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला थाना मनीमाजरा में 17 दिसंबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 304(2), 3(5) व 317(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता प्रेम पांडेय (21 वर्षीय), शास्त्री नगर, मनीमाजरा निवासी, ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 4 बजे वह अपने ऑटो से हाउसिंग बोर्ड चौक होते हुए जा रहा था। रेलवे पुल के पास जंगल की ओर उसने ऑटो रोका। इसी दौरान रेलवे लाइट प्वाइंट की ओर से दो युवक आए और उसकी जेब से 14 हजार रुपये नकद तथा उसके जरूरी दस्तावेज छीनकर जंगल की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने जांच शुरू की और जंगल क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जंगल में एक झोपड़ी मिली, जिसका इस्तेमाल नशा करने वाले लोग कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध वहां से फरार हो चुके थे। झोपड़ी में सुरक्षा के लिए कुत्ते भी रखे गए थे और वहां एक व्यक्ति रह रहा था, जिसका हुलिया भिखारी जैसा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिससे आरोपियों के हुलिये और कुछ अहम सुराग मिले। मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। झोपड़ी में मौजूद व्यक्ति और कुत्तों को वहां से हटाया गया तथा झोपड़ी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर उसका विश्लेषण किया गया।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने अफजल उर्फ सालू (30 वर्षीय), मोरीगेट मनीमाजरा निवासी और मोहम्मद सहदमान उर्फ साधु (25 वर्षीय) गोबिंदपुरा मोरीगेट मनीमाजरा निवासी, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात के बाद जंगल की झोपड़ी में छिपकर नशा करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दस्तावेज और अन्य सामान बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।