Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: ड्डूमाजरा का कचरा पंजाब में फेंकने पर आप नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल, प्रशासन से जवाबदेही की मांग

VVinita Kohli
चंडीगढ़: ड्डूमाजरा का कचरा पंजाब में फेंकने पर आप नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल, प्रशासन से जवाबदेही की मांग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से शुक्रवार देर रात 12 से अधिक टिप्परों (ट्रकों) में भरकर कचरा न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के गांव पलहेड़ी के पास फेंके जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर 5 टिप्परों को कब्जे में लिया और एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी, आप चंडीगढ़ के को-इंचार्ज एवं पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया, आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल यादव, आप चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी ओंकार सिंह औलख और आप नेता कुलदीप सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए।

डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि इस घटना के सामने आने के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चंडीगढ़ के भाजपा नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। न तो किसी नेता ने इस अवैध कृत्य की निंदा की और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉ. आहलूवालिया ने बताया कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में कचरे के निपटारे के लिए पिछले कई वर्षों से करोड़ों रुपये के टेंडर दिए गए हैं। कई बार कचरा निपटान की समय-सीमा भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन आज भी कचरे के पहाड़ जस के तस खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ संकेत है कि चंडीगढ़ वासियों के करोड़ों रुपये राजनीतिक संरक्षण के तहत कुछ लोगों की जेब में डाले जा रहे हैं और जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।