Chandigarh Couple Suicide : चंडीगढ़ के रामदरबार इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 19 साल के एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं इलाके में भी सनसनी फैल गई है। आधी रात को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस (GRP) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं।
आधी रात को हुआ हादसा, मौके पर जुटी पुलिस टीम
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा बीती रात करीब 12 बजे रामदरबार के पास रेलवे ट्रैक पर पेश आया। जैसे ही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत की सूचना मिली, सेक्टर 31 थाने की पुलिस फौरन हरकत में आई और मौके पर रवाना हो गई। कुछ ही देर में रेलवे पुलिस के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। मामला पूरी तरह से रेलवे ट्रैक से जुड़ा होने के कारण शुरुआती औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की स्थानीय टीम लौट आई और आगे की संपूर्ण जांच की जिम्मेदारी जीआरपी को सौंप दी गई।
फोरेंसिक टीम ने की जांच, वीडियोग्राफी से जुटाए सबूत
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती। रात के सन्नाटे में ही तुरंत फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर तलब किया गया। विशेषज्ञों ने ट्रैक के आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए और पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि मामले के हर पहलू को गहराई से परखा जा सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन दोनों ने इस खौफनाक कदम को उठाने का फैसला क्यों किया।
मृतकों की हुई पहचान, जांच में जुटी जीआरपी
हाथ से जान गंवाने वाले दोनों युवक-युवती की उम्र महज 19-19 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद दोनों की शिनाख्त कर ली है। मृतक युवक की पहचान चंडीगढ़ के ही मौलीजागरां के रहने वाले आशीष के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान हल्लोमाजरा की रहने वाली प्रिया के तौर पर की गई है। जीआरपी के अधिकारी अब दोनों के परिजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आखिर किस परिस्थिति या तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस हर एंगल से मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

