Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: मौलीजागरां में अवैध हथियारों पर शिकंजा, तीन मामलों में तीन गिरफ्तार

VVinita Kohli
चंडीगढ़: मौलीजागरां में अवैध हथियारों पर शिकंजा, तीन मामलों में तीन गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी पुलिस ने मौलीजागरां थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बटनदार फोल्डिंग चाकू और कमानीदार चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों पर की गई। पहले मामले में 5 जनवरी को पुलिस गश्त के दौरान सुखना चो के पास मक्खन माजरा जंगल क्षेत्र से 21 वर्षीय रवि, मौली पिंड निवासी, को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार कमानीदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दूसरे मामले में 5 जनवरी की शाम विकास नगर पेट्रोल पंप के पास गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे 19 वर्षीय विशाल उर्फ भिंडी, विकास नगर निवासी, को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक बटनदार फोल्डिंग चाकू बरामद हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसे भी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीसरे मामले में 7 जनवरी की रात विकास नगर बस स्टॉप के पास गश्त के दौरान 20 वर्षीय करण उर्फ डैनी, डेरा बस्सी (पंजाब) निवासी, को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। उसके पास से भी एक बटनदार फोल्डिंग चाकू बरामद हुआ। आरोपी पूर्व में भी लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल पाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन गिरफ्तारियों से इलाके में चाकूबाजी और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।