Breaking News
दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे; कई हिरासत मेंहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हिसार में 24 घंटे से बिजली गुल; सड़क पर उतरे लोगपरविंदर सिंह झोटा केस में बड़ा अपडेट; परिवार की 14 में से 12 मांगें मानीं, CM-DGP के इस्तीफे पर अड़ी एक्शन कमेटीNarnaul News Update: विनोद सैनी आत्महत्या मामला, पुलिस ने बनाई SIT, पांच अधिकारी जांच में शामिलNarnaul News: नारनौल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला, एसडीआरएफ ने छात्रों-शिक्षकों को दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षणदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ के नारे; कई हिरासत मेंहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, हिसार में 24 घंटे से बिजली गुल; सड़क पर उतरे लोगपरविंदर सिंह झोटा केस में बड़ा अपडेट; परिवार की 14 में से 12 मांगें मानीं, CM-DGP के इस्तीफे पर अड़ी एक्शन कमेटीNarnaul News Update: विनोद सैनी आत्महत्या मामला, पुलिस ने बनाई SIT, पांच अधिकारी जांच में शामिलNarnaul News: नारनौल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला, एसडीआरएफ ने छात्रों-शिक्षकों को दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण

चंडीगढ़ में नैतिक हत्या मामले में नया अपडेट: सुपारी दे कर हत्या कराने की बात आई सामने, छाती में लगी थी गोली

Chandigarh Crime News चंडीगढ़ में नैतिक हत्या मामले में नया अपडेट: सुपारी दे कर हत्या कराने की बात आई सामने, छाती में लगी थी गोली

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या: ऑटो पर 3 फायर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व छात्र नैतिक (17) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात के पीछे सुपारी देकर हत्या कराने की आशंका है और बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नैतिक से रंजिश रखने वाला नाबालिग छात्र शूटर के साथ उसकी पहचान करने पहुंचा था। इसके बाद शूटर ने नैतिक पर गोलियां चलाईं और दोनों फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है। नैतिक पहले सेक्टर-32 स्थित एसडी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। इससे पहले वह सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ता था, जहां उसकी एक छात्र से कहासुनी और विवाद शुरू हुआ था। दोनों के बीच गाली-गलौज होने और एक-दूसरे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की बात सामने आई है। विवाद बढ़ने के बाद नैतिक के परिवार ने उसका स्कूल बदलवा दिया था।

एक क्लासमेट छात्रा को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरवार शाम सेक्टर-34 में नैतिक और उसके दोस्त का सामना आरोपी छात्र सौरव से हुआ। आरोप है कि दोनों ने सौरव की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सौरव ने अपने दोस्तों को बुलाया और नैतिक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके करीब एक घंटे बाद सेक्टर-22 में गोलीबारी हुई।

विज्ञापन

सेक्टर-22 में ऑटो पर तीन फायर, नैतिक की छाती में लगी गोली

नैतिक अपने दोस्त के साथ ऑटो में बैठकर सेक्टर-34 से घर लौट रहा था। जब ऑटो सेक्टर-22 स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने पहुंचा, तो बाइक सवार हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए फायरिंग कर दी। आरोप है कि ऑटो पर तीन गोलियां चलाई गईं। एक गोली ऑटो चालक सिकंदर पासवान के कंधे में लगी और आगे का शीशा तोड़ते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली नैतिक की छाती में जा लगी। उसका दोस्त इस हमले में बाल-बाल बच गया।

गोली लगने के बाद नैतिक ऑटो से उतरकर मंदिर के गेट की ओर भागा और पास की फूल की दुकान तक पहुंचा। दुकानदार ने उसे पानी पिलाया और टैक्सी से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। गंभीर हालत में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। नैतिक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता रामदरबार फेज-2 में लकड़ी का काम करते हैं। घायल ऑटो चालक सिकंदर पासवान ने बताया कि दोनों लड़के सेक्टर-34 से उसके ऑटो में बैठे थे। घर के पास पहुंचने पर नैतिक ने बाहर बाइक सवार युवकों को देखकर घबराहट में ऑटो तेज चलाने को कहा। इसी दौरान पीछे से गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से सिकंदर घायल हो गया और ऑटो का अगला शीशा टूट गया।

डैशकैम फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

वारदात के बाद मंदिर के गेट से फूल की दुकान तक सड़क और फर्श पर खून के निशान दिखाई दिए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके को घेरकर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन सेल ने एक कार के डैशकैम फुटेज और चश्मदीदों की मदद से नाबालिग आरोपी को पकड़ा। पुलिस स्टेशन-17 के एसएसओ सुदेश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है। घायल ऑटो चालक सिकंदर पासवान का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है, जबकि नैतिक का शव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया था।

पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो, पुरानी रंजिश और गोलीबारी में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सुपारी दिए जाने और लक्की पटियाल की कथित भूमिका से जुड़े पहलुओं की भी जांच जरूरी है। इन आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद ही होगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।