Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Crime News: दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पति-सास-ससुर नामजद

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: दहेज की मांग से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, पति-सास-ससुर नामजद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मनीमाजरा थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप में पति, सास, ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा निवासी राम गोपाल तिवारी की शिकायत पर की है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राम गोपाल तिवारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 9 दिसंबर 2020 को विकास नगर, मौलीजागरां निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। शिकायत में कहा गया है कि पति और अन्य परिजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे तथा विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक दहेज की मांग और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बेटी ने 19 मई 2026 को अपने वैवाहिक घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत के पीछे ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और दहेज की मांग मुख्य कारण रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीमाजरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) तथा 3(5) के तहत पति महेश कुमार, सास, ससुर जवाहर लाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।