Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Crime News: शहर में सक्रिय स्नैचरों पर चला पुलिस का डंडा, चार आरोपी गिरफ्तार

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: शहर में सक्रिय स्नैचरों पर चला पुलिस का डंडा, चार आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-31 थाना पुलिस ने किराना दुकानदार से सोने की चेन झपटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन, 2560 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयागांव निवासी शोभित ठाकुर (26), रामदरबार निवासी सुबोध कुमार माझी (46), मोहाली निवासी मोहम्मद हसन उर्फ अली (22) और गुरदित सिंह उर्फ भोलू उर्फ गुरी (23) के रूप में हुई है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मद हसन और सुबोध कुमार माझी के कब्जे से चेन के दो हिस्से बरामद किए गए। वहीं शोबित ठाकुर से 1250 रुपये और गुरदित सिंह से 1310 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी शोबित ठाकुर के खिलाफ वर्ष 2023 में सारंगपुर थाने में स्नैचिंग का एक मामला पहले से दर्ज है। मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-32सी निवासी कुलविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह सेक्टर-31डी स्थित बूथ नंबर-65 में किराना दुकान चलाता है। 16 जून की शाम करीब 6:15 बजे वह दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान में आया और उसकी 9.16 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर भाग निकला। शिकायतकर्ता ने उसका पीछा किया, लेकिन सड़क पर उसका एक साथी मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।