Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Crime News: चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शहर में चाकू की नोक पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी 20 वर्षीय मोहित और कुरुक्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक्टिवा पर सवार होकर अलग-अलग क्षेत्रों में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और दस्तावेज लूटे थे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी चाकू दिखाकर वारदात को अंजाम देते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चार लूट मामलों का खुलासा किया। आरोपियों से आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू, पर्स, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की गई है। बरामद मोबाइलों में सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के तीन, सेक्टर-36 के तीन, सेक्टर-34 का एक और सेक्टर-49 का एक मोबाइल शामिल है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में दर्ज चार मामलों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों का अभी तक कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की गई।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।