Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़: दुकान में विवाद के दौरान कुत्ते पर चापड़ से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

VVinita Kohli
चंडीगढ़: दुकान में विवाद के दौरान कुत्ते पर चापड़ से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-38 में एक किराना दुकान पर हुए विवाद के दौरान कुत्ते पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी गौरव और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-38 निवासी दुकानदार लक्ष्य ने शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर की शाम करीब सात बजे तीन युवक उसकी दुकान पर सामान लेने आए थे। दुकान पर उस समय उसके पिता भी मौजूद थे। युवकों ने कुछ सामान की मांग की, जो दुकान में उपलब्ध नहीं था। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक चापड़ निकालकर हमला करने की कोशिश की। इसी बीच दुकान के पास मौजूद एक कुत्ता भौंकते हुए बीच में आ गया। आरोपी ने दुकानदार पर वार करने के बजाय चापड़ कुत्ते की ओर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते को इलाज के दौरान 13 टांके लगाए गए। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद मिली। फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सोशल वर्कर और डॉग लवर सिमरन बानी मौके पर पहुंचीं और घायल कुत्ते का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल कुत्ते की हालत स्थिर है और वह उसकी देखभाल कर रही हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।