September 2, 2026

Chandigarh Mohali Farmers Protest : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल, रात में कटी बिजली तो ठप किया ट्रैफिक

0
Chandigarh Mohali Farmers Protest : मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल, रात में कटी बिजली तो ठप किया ट्रैफिक

Chandigarh Mohali Farmers Protest : बिजली काटे जाने के विरोध में जाम लगकर प्रदर्शन करते किसान

Chandigarh Mohali Farmers Protest : अपनी जायज मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर मोर्चा संभाले किसानों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की रात धरना स्थल की बिजली अचानक बंद किए जाने से गुस्साए किसानों ने मोहाली के फेज-11 में सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।

इस अचानक लगे जाम के कारण इलाके की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और करीब एक घंटे तक दर्जनों गाड़ियां रास्ते में फंसी रहीं। मोगा से पहुंचे किसान समिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह और इंदरजीत सिंह ने प्रशासन के इस रवैये को अनुचित और तानाशाही भरा करार दिया।

प्रशासन के कदम पीछे खींचते ही बहाल हुई बिजली, फिर खुला रास्ता

सड़क पर किसानों के कब्जे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति को बिगड़ता देख अधिकारियों ने तुंरत हस्तक्षेप किया और करीब एक घंटे बाद धरना स्थल की बिजली आपूर्ति दोबारा चालू करा दी।

बिजली सेवा बहाल होने के महज 10 मिनट के भीतर किसानों ने अपना जाम हटा लिया, जिसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। हालांकि, इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय राहगीरों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा।

 जमीन पर सोकर काटी रात, 7 सितंबर तक पीछे न हटने का अल्टीमेटम

बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और मौसम के बदलते मिजाज के बीच भी आंदोलनकारियों का हौसला डगमगाया नहीं है। मंगलवार की पूरी रात सैकड़ों किसान खुले आसमान के नीचे जमीन पर बिस्तर लगाकर सोते नजर आए।

प्रदर्शन में शामिल गुरतेज सिंह और जसविंदर सिंह ने कहा कि घर-परिवार से दूर रहकर संघर्ष करना आसान नहीं है, लेकिन यह लड़ाई उनके अधिकारों की है। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि वे अपनी मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक पीछे नहीं हटेंगे और उनका यह धरना 7 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।

Punjab Weather Update : पठानकोट में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, 14 जिलों में अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed