Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: हाउसिंग बोर्ड के नोटिसों के विरोध में आप की मुहिम, जागरूकता-हस्ताक्षर अभियान शुरू

VVinita Kohli
Chandigarh News: हाउसिंग बोर्ड के नोटिसों के विरोध में आप की मुहिम, जागरूकता-हस्ताक्षर अभियान शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की नीतियों के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने हाउसिंग बोर्ड पर हजारों परिवारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए शहरभर में हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता मुहिम चलाने की घोषणा की। पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में पहले कांग्रेस और पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार रही, लेकिन दोनों ही पार्टियों ने पिछले 25 वर्षों में जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अब तक करीब 32 हजार नोटिस जारी कर हजारों परिवारों से डिमोलिशन और रेस्टोरेशन चार्ज मांगे हैं, जिससे लोगों के घरों पर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड ने पहले “नीड बेस्ड चेंजेस” की अनुमति देकर लोगों से फीस वसूली और अब उन्हीं निर्माणों को अवैध बताकर कार्रवाई की जा रही है। यह आम लोगों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए करीब 67 हजार मकानों में शहर की लगभग 25 प्रतिशत आबादी निवास करती है, जिनमें बड़ी संख्या ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के परिवारों की है। जरनैल सिंह ने कहा कि वर्ष 2001 से 2026 तक बार-बार नीतियों में बदलाव से लोगों में असमंजस और भय का माहौल बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के एफएआर फैसले के बाद आम लोगों को मिलने वाली कई राहतें भी रोक दी गईं। अतिरिक्त निर्माण पर प्रति वर्ग फुट 200 रुपये और अन्य शुल्कों के कारण आम परिवारों पर 30 हजार से 50 हजार रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एकमुश्त नियमितीकरण और बिना जुर्माना नीति जैसे वादे अब तक पूरे नहीं किए। अलग-अलग सेक्टरों में अलग-अलग नियम लागू कर लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। “कमरे के बदले फ्लैट हाउस” नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को पक्के निर्माण की अनुमति नहीं दे रही, जबकि पहले अनुमति और फीस लेने के बाद अब उसी निर्माण को अवैध बताया जा रहा है।  जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और जरूरत पड़ने पर राज्यपाल से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आवश्यकता हुई तो पार्टी प्रधानमंत्री मुख्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी चंडीगढ़ के सभी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में बड़े स्तर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रभावित परिवारों से संपर्क करेंगे और विरोध पत्र भरवाकर लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे। आप नेताओं ने कहा कि पार्टी हजारों परिवारों के आशियानों को बचाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी और लोगों के घरों को तोड़ने के हर प्रयास का विरोध किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष विजयपाल सिंह, जनरल सेक्रेटरी ओमकार सिंह औलख, काउंसलर एवं नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटरेला, अनजू कट्याल, पूर्व मेयर कुलदीप ढलोर, प्रेम गर्ग, सुखराज संधू, योगेश ढींगरा, एससी विंग के प्रधान देशराज सनावर, स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए तंवर, प्रवक्ता अजीत, जसबीर सिंह लाड़ी, जसविंदर कौर, रूरल विंग के प्रधान जगपाल जग्गा, शहदाब राठी, रामचंद्र यादव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।