Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर आप ने सेक्टर-17 में किया प्रदर्शन

VVinita Kohli
Chandigarh News: रसोई गैस की बढ़ती किल्लत को लेकर आप ने सेक्टर-17 में किया  प्रदर्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और शहर में गैस सिलेंडरों की कथित किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाजा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-17 प्लाज़ा में नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और शहर में आपूर्ति की स्थिति को लेकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर भारी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि जो नेता पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरते थे, वे आज कीमतें हजार रुपये के पार पहुंचने के बावजूद चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना कठिन होता जा रहा है।

नेताओं ने यह भी कहा कि शहर में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण करे और शहर में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी।

इस प्रदर्शन में पूर्व महापौर कुलदीप कुमार, पार्षद हरदीप सिंह, महासचिव सन्नी औलख, अंजू कटियाल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और राज्य मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।