Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए दो माह तक चलेगी AC स्पेशल ट्रेन, आसान होगी काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए दो माह तक चलेगी AC स्पेशल ट्रेन, आसान होगी काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: गर्मियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 15 मई से चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का संचलान किया जा रहा है। ट्राईसिटी के लोग अब गर्मी की छुट्टियों में चंडीगढ़ से सीधा वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी और 13 जुलाई तक 36 फेरे लगाएगी। इससे पहले रेलवे ने पिछले महीने चंडीगढ़ से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की थी जो कि 10 जुलाई तक चलेगी। पिछले महीने कुछ दिनों के लिए चंडीगढ़ से हावड़ा के लिए भी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया था।  

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04227 एसी स्पेशल 14 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को वाराणसी से सुबह 11:05 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन और रायबरेली होते हुए शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी तथा अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह ट्रेन हर शुक्रवार व सोमवार को सुबह 6 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी और रात 12.55 पर वाराणसी पहुंचेगी। चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए ट्रेन का संचालन 15 मई से 13 जुलाई तक होगा और ट्रेन का नंबर 04228 है।  

विज्ञापन

पिछले साल भी गर्मियों में रेलवे ने वाराणसी व पटना सहित कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की थी।  रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष गर्मियों में उत्तर भारत से पूर्वी राज्यों की ओर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि वेटिंग लिस्ट कम हो सके और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध हो। चंडीगढ़–पटना जंक्शन–चंडीगढ़ रिजर्व्ड समर स्पेशल एक्सप्रेस (04512/04511) का साप्ताहिक संचालन 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक किया जा रहा है। यह ट्रेन 9 प्रत्येक वीरवार रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या शुक्रवार रात 11:15 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करती है अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के कुल 26 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल कोच शामिल हैं। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार श्रेणी का चयन कर सकते हैं। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव उत्तर भारत के कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर (लखनऊ), उतरेटिया, सुल्तानपुर, वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा बिहार में बक्सर, आरा, दानापुर और पटना जंक्शन पर भी ट्रेन का ठहराव रहेगा।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस, कालका से हावड़ा तक चलने वाली कालका मेल, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र तक चलने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में यात्रियों की गर्मी की छुट्टियों में लंबी वेटिंग चलती है। उत्तरप्रदेश व बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों में दोनों ओर की टिकटें दो महीने पहले ही पूरी तरह बुक हो जाती हैं। ट्राईसिटी और हिमाचल प्रदेश के बद्दी इंडस्ट्रियल एरिया में विभिन्न राज्यों के लाखों लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ अपने गृहराज्य की ट्रेन पकड़ने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं। लोगों की संख्या के मुकाबले इन राज्यों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या काफी कम है। इनमें तीन ट्रेनें दैनिक है, बाकि ट्रेनें सप्ताह में एक या दो दिन चलती हैं। इसलिए रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।