Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर कसा शिकंजा, दो पीओ समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

दो पीओ समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh News: अदालतों से घोषित भगोड़ों और लंबे समय से लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पीओ एवं समन स्टाफ की टीम ने 3 से 19 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो अलग-अलग मामलों में घोषित भगोड़े (पीओ), छह एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों में पीओ और एक आरोपी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) शामिल है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन की निगरानी और इंस्पेक्टर हरभजन सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-36 थाना क्षेत्र के वर्ष 2021 के एक मामले में अदालत ने विनोद सिंह को पीओ घोषित किया था। पुलिस टीम ने उसे धनास से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद उसे बुड़ैल स्थित मॉडल जेल भेज दिया गया। इसी तरह मलोया थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में पीओ घोषित अजय को मलोया स्थित खुशी डेयरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया।

 

एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामलों में पुलिस ने मनजू, विनोद कुमार, इंदरजीत, कुलदीप कुमार, रविंदर सिंह और राज कुमार को गिरफ्तार किया।
इनमें से कई आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जमानत या निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने प्रेम कुमार गुप्ता के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट भी निष्पादित किया। मामला पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अदालतों से घोषित पीओ और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की टीमें ऐसे आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।