Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: एयर-शो के चलते प्रशासन ने आम लोगों के लिए सुखना लेक को बंद किया, जानिए एंट्री के नए नियम

VVinita Kohli
Chandigarh News: एयर-शो के चलते प्रशासन ने आम लोगों के लिए सुखना लेक को बंद किया, जानिए एंट्री के नए नियम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना लेक को 26 मार्च से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय चंडीगढ़ प्रशासन ने 27 और 28 मार्च को होने वाले एयर-शो को देखते हुए लिया है। DC निशांत यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिना प्री-बुकिंग किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी और 28 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे के बाद झील को फिर से खोल दिया जाएगा।

एयर-शो और रिहर्सल के चलते बंदी

विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, 27 मार्च को एयर-शो की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जबकि 28 मार्च को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोनों दिनों में करीब 10-10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी कारण सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लेक को दो दिन पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है।

दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम

एयर-शो देखने आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने कई सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। पीने के पानी के लिए टैंकर और डिस्पोजल गिलास की व्यवस्था की गई है। साथ ही अस्थायी टॉयलेट बनाए गए हैं और सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स को तैनात किया जाएगा, ताकि किसी को परेशानी न हो। मेडिकल सहायता के लिए एंबुलेंस, फायर टेंडर और फर्स्ट एड सेंटर भी मौजूद रहेंगे।

निजी वाहनों पर रोक, बस सेवा शुरू

प्रशासन ने पूरे शहर को 7 जोन में बांटकर लोगों के लिए शटल बस सेवा शुरू की है। दर्शकों को अपनी निजी गाड़ियां लेकर सुखना लेक आने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें पहले से निर्धारित पिक-अप पॉइंट से बसों के जरिए लेक तक पहुंचाया जाएगा। बस में बैठने के लिए टिकट होना अनिवार्य होगा।

टिकट और एंट्री के नियम

एयर-शो के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का टिकट तय किया गया है, जिसकी बुकिंग चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप पर 24 मार्च से शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन केवल 10 हजार लोगों को एंट्री दी जाएगी। प्रवेश के समय वैध फोटो आईडी और QR कोड वाला पास दिखाना जरूरी होगा। बिना प्री-बुकिंग किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम

लेक पर डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें बोट, लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा संसाधन शामिल हैं। गारबेज डिस्पोजल के लिए अलग टीम तैनात की गई है, ताकि भीड़ के बावजूद सफाई बनी रहे। सुरक्षा कारणों से बैग और खाने-पीने के सामान पर रोक लगाई गई है, जबकि पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

एयर-शो में दिखेगी सूर्य किरण टीम

इस एयर-शो में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम प्रदर्शन करेगी। यह टीम BAE Hawk Mk-132 जेट्स उड़ाती है और 9 विमानों के साथ आसमान में फॉर्मेशन बनाती है। शो के दौरान लूप्स, बैरल रोल्स, इन्वर्टेड फ्लाइंग और हाई-स्पीड डाइव्स जैसे करतब दिखाए जाएंगे, जो करीब 30 से 45 मिनट तक चलेंगे।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।