Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे प्रशासक, राधा भक्ति की धारा में बहा शहर

VVinita Kohli
Chandigarh News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे प्रशासक, राधा भक्ति की धारा में बहा शहर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन पहुंचकर कथा श्रवण किया। इस दौरान पूरा पंडाल राधा नाम के रस में डूबा हुआ नजर आया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।  श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भी पंडाल राधा नाम के रस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत रहा। कथा वाचक पुण्डरीक गोस्वामी ने चंडीगढ़ में कथा आयोजन का श्रेय राज्यपाल को देते हुए कहा कि श्री राधावल्लभ से प्रार्थना है कि पंजाब नशे की समस्या से मुक्त हो। गोस्वामी ने कहा कि हरियाणा में गोविंद आए और पंजाब में गुरु विराजे, जबकि भगवती चंडी की नगरी चंडीगढ़ में राधा रानी की कृपा कथा के माध्यम से बरस रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि सात दिन की कथा के दौरान इस स्थल को बरसाना धाम का स्वरूप मानकर उसी भाव से जुड़ें, क्योंकि “भाव से ही प्रभु हैं और प्रभु में ही भाव है।”

गोस्वामी ने कहा कि 7 दिन की कथा के समय ये सेक्टर 17 नहीं है ये बरसाना है, यहां बरसाना की रज विराहै तो ये ही भाव रखे कि बरसाना जा रहे है क्योंकि भाव से ही प्रभु है और प्रभु में ही भाव है, उन्होंने कहा कि जब पाषाण में भगवान हो सकते है तो जहां बरसाना की रज है वहां बरसाना धाम है I आज ऐसा सौभाग्य बना है कि श्री वल्लभाचार्य की जयंती के मौके पर काफी संख्या में पंडाल में सूरदास (नेत्रहीन बच्चे )भी पहुंचे है श्री वल्लभाचार्य ने सूरदास को कृष्ण भक्ति प्रदान की थी, उन्होंने बताया कि वृंदावन में और सभ्य भाषा में नेत्रहीन को सूरदास कहा जाता है।  कथा के दूसरे दिन जय किशोरी भी पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता संजय टंडन भी अपने परिवार के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे और आज मुख्य रूप से 25 नेत्रहीन बच्चे भी कथा सुनने आये I तेजस्विनी फाउंडेशन के फाउंडर हर्ष शर्मा ने कहा कि सभी को इस पावन कथा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू  हुआ, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगीI 

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।