Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: टिंबर मार्केट में ड्रग तस्कर को पकड़ने गई एएनटीएफ टीम पर हमला, आरोपी फरार

VVinita Kohli
Chandigarh News: टिंबर मार्केट में ड्रग तस्कर को पकड़ने गई एएनटीएफ टीम पर हमला, आरोपी फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ: सेक्टर-26 टिंबर मार्केट  में अचानक हाई-वोल्टेज क्राइम सीन में बदल गया, जब ड्रग तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम पर परिजनों ने धावा बोल दिया। धक्का-मुक्की, चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, एएनटीएफ को इनपुट मिला था कि सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ नंदू ड्रग सप्लाई के लिए टिंबर मार्केट इलाके में पहुंचने वाला है। इसी सूचना पर टीम ने पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी को पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा था, तभी खालसा कॉलेज के पास अचानक परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और मामला धक्का-मुक्की व हाथापाई तक पहुंच गया। इसी अराजकता का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से हालात पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को काबू किया, जबकि एक गर्भवती महिला को मेडिकल जांच के बाद छोड़ दिया गया।

गिरफ्तार महिलाओं में आरोपी की पत्नी ज्योति, भाभी रीना और रीना की बेटी शिल्पा शामिल हैं। इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का स्कूटर भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी सुनील उर्फ नंदू के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज रह चुके हैं। उधर, आरोपी पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट और गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।