Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: पिक-एंड-ड्रॉप पर 28 रुपये शुल्क से नाराज ऑटो-कैब चालक, मेयर से की शिकायत

VVinita Kohli
Chandigarh News: पिक-एंड-ड्रॉप पर 28 रुपये शुल्क से नाराज ऑटो-कैब चालक, मेयर से की शिकायत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर की विभिन्न पार्किंग स्थलों पर सवारी को पिक-एंड-ड्रॉप करने के दौरान 28 रुपये पार्किंग शुल्क वसूले जाने के फैसले से ऑटो और कैब चालकों में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर ऑटो-कैब यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों के रिकॉर्ड में कभी भी ऑटो और कैब चालकों से पिक-एंड-ड्रॉप के लिए पार्किंग शुल्क नहीं लिया गया। चाहे पार्किंग व्यवस्था निजी ठेकेदार के पास रही हो या प्रशासन के अधीन, सवारी को उतारने और बैठाने की सुविधा हमेशा निशुल्क रही है। उनका कहना है कि अब जबकि पार्किंग व्यवस्था चंडीगढ़ नगर निगम के नियंत्रण में है, तो चालकों को सुविधा देने के बजाय उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

विज्ञापन

चालकों का तर्क है कि 28 रुपये प्रति एंट्री का शुल्क उनकी रोजमर्रा की कमाई पर सीधा असर डाल रहा है। दिनभर में कई बार पिक-एंड-ड्रॉप करने वाले ड्राइवरों के लिए यह राशि काफी अधिक हो जाती है, जिससे उनकी आय में कटौती हो रही है। कई ड्राइवरों ने इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण निर्णय बताया है।

ड्राइवरों को मेयर का भरोसा, जल्द समाधान के लिए बैठक बुलाने की घोषणा

मेयर सौरभ जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑटो और कैब चालकों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पिक-एंड-ड्रॉप को पार्किंग परिसर में निशुल्क करने पर चर्चा होगी। मेयर ने ड्राइवर समुदाय से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

मांगें न मानी गईं तो हड़ताल की चेतावनी

वहीं, यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हड़ताल की स्थिति में शहर की आम जनता, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।