Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: केंद्रीय बजट के संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने आयोजित की इन्फ्लुएंसर्स मीट

VVinita Kohli
Chandigarh News: केंद्रीय बजट के संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने आयोजित की इन्फ्लुएंसर्स मीट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के सोशल मीडिया विभाग की ओर से सेक्टर-33 स्थित कमलम (भाजपा कार्यालय) में भव्य मीडिया संवाद (इन्फ्लुएंसर मीट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्राइसिटी के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026–27 के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा कर उन्हें डिजिटल माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद बजट 2026–27 पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने वाला है। इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपने विचार साझा किए और बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से बजट के सकारात्मक पहलुओं को आमजन तक कैसे पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

संवाद के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, स्टार्टअप्स को बढ़ावा, एमएसएमई सेक्टर को राहत, डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक, कृषि और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता देकर यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला है। यह कार्यक्रम भाजपा चंडीगढ़ सोशल मीडिया प्रभारी मोहिन्दर निराला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राज किशोर, डॉ. धीरेंद्र तायल तथा बजट कार्यक्रम के सक्रिय कार्यकर्ता समीर चाकू, ज़ीनत राणा, अंकित अरोड़ा, डॉ. अनीश, खूब चंद और सियाराम सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षीय संबोधन में निराला ने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है और ऐसे कार्यक्रम पार्टी व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट 2026–27 को विकासोन्मुखी और जनहितैषी बताते हुए कहा कि यह बजट किसान, युवा, व्यापारी, महिला और गरीब वर्ग सहित समाज के हर तबके के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के संयोजक सीएमए राकेश भल्ला और इकनॉमिक प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन सोनी ने विकसित भारत 2047 के कर्तव्य बजट पर सरल शब्दों में श्रोताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरगामी सोच को साझा किया। मुख्य अतिथियों ने इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे बजट के सकारात्मक पहलुओं को जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाएं और भ्रामक सूचनाओं का खंडन करें। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सही और तथ्यपरक उपयोग जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस संवाद को उपयोगी और सफल बताया। भाजपा चंडीगढ़ सोशल मीडिया विभाग ने भविष्य में भी ऐसे संवाद आयोजित करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।