Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ को मिला नया डीआईजी, दिल्ली में एडिशनल सीपी रेंज पर पोस्टेड राजीव रंजन की पद पर ज्वाइनिंग

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ को मिला नया डीआईजी, दिल्ली में एडिशनल सीपी रेंज पर पोस्टेड राजीव रंजन की पद पर ज्वाइनिंग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: दिल्ली में एडिशनल सीपी (ईस्टर्न रेंज) के पद पर तैनात आईपीएस राजीव रंजन सिंह का तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है। वह अब चंडीगढ़ में डीआईजी के पद पर ज्वाइन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह पद पिछले कुछ समय से खाली चल रहा था और नए अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।

डीआईजी पद पर नई नियुक्ति

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में डीआईजी की जिम्मेदारी पहले राजकुमार के पास थी, जो 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका कुछ महीने पहले तबादला हो गया था, जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। इससे पहले चंडीगढ़ के पूर्व डीजीपी सुरेंद्र यादव का भी ट्रांसफर हुआ था। उस दौरान कुछ समय के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी राजकुमार को सौंपी गई थी। अब राजीव रंजन सिंह के आने से प्रशासनिक ढांचे में स्थिरता की उम्मीद जताई जा रही है।

इंस्पेक्टर स्तर पर संभावित तबादले

चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर स्तर पर भी जल्द तबादले हो सकते हैं। लंबे समय से कई थानों में एक ही अधिकारी तैनात हैं, जिससे फेरबदल की चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि कुछ थानों में ओआरपी इंस्पेक्टर तैनात हैं और वहां स्थायी नियुक्ति की तैयारी की जा रही है।

सिफारिशों पर सख्त संदेश

हाल ही में चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने क्राइम मीटिंग की। बैठक में शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। डीजीपी ने सेक्टर-34 पुलिस स्टेशन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पोस्टिंग के लिए काफी सिफारिशें आ रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की सिफारिश नहीं चलेगी और ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी को ही बेहतर पोस्टिंग मिलेगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।