Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ को मिला दूसरा ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अपग्रेडेड पूल भी शुरू

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ को मिला दूसरा ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अपग्रेडेड पूल भी शुरू
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में तैराकी सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-39 स्थित स्विमिंग पूल को ऑल-वेदर सुविधा में बदल दिया गया है। इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में सालभर संचालित होने वाले स्विमिंग पूलों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को  सेक्टर-39 में बने चंडीगढ़ के दूसरे ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही  लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपग्रेडेड स्विमिंग पूल का भी लोकार्पण हुआ। चंडीगढ़ के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद ने  सेक्टर-39 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल-वेदर स्विमिंग पूल का का उद्घाटन किया। 

साथ ही सेक्टर-6 स्थित लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेवोनेटेड पूल का भी उद्घाटन किया। वर्तमान में खेल विभाग के पास सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ में पहले से एक ऑल-वेदर स्विमिंग सुविधा उपलब्ध है, जो पूरे वर्ष संचालित रहती है। अब सेक्टर-39 का पूल भी इसी श्रेणी में शामिल हो गया है। इस सुविधा के अपग्रेडेशन के लिए करीब 1.77 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया था, जिसके तहत आधुनिक हीटिंग सिस्टम सहित अन्य आवश्यक तकनीकी सुधार किए गए।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के दौरान चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, सचिव (खेल) प्रेरणा पुरी, निदेशक (खेल) सौरभ अरोड़ा, निदेशक (हॉस्पिटैलिटी) राजीव तिवारी और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार, इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से शहर के तैराकों और खेल प्रेमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ऑल-वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से अब खिलाड़ी पूरे वर्ष अभ्यास कर सकेंगे, जबकि लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पूल के नवीनीकरण से उसकी सुविधाओं और गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-39 स्थित ऑल-वेदर स्विमिंग पूल को आधुनिक हीटिंग सिस्टम की स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ उन्नत कर दिया गया है। इस अपग्रेड के बाद अब यह स्विमिंग पूल पूरे वर्ष संचालित किया जा सकेगा, जिससे खिलाड़ियों और तैराकों को निरंतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी।  यह स्विमिंग पूल पहले 5 नवंबर 2019 को शुरू किया गया था। अब 6 फरवरी 2026 को हीटिंग सिस्टम के पूर्ण होने के साथ इसे पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा तैराकों को सुरक्षित, आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल वातावरण प्रदान करेगी, जिससे खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

वहीं, सेक्टर-6 स्थित लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल का रेनोवेशन कार्य इंजीनियरिंग विभाग ने खेल विभाग के समन्वय से पूरा कर लिया है। यह परियोजना शीतकालीन अवकाश (दिसंबर से मार्च) के दौरान मात्र चार माह में पूरी की गई और अब आम जनता के उपयोग के लिए तैयार है। रेनोवेशन के तहत मुख्य स्विमिंग पूल की क्षमता करीब 8 लाख लीटर रखी गई है, जिसकी गहराई 4 फीट 6 इंच से 14 फीट तक है। इसके अलावा किड्डी पूल की क्षमता लगभग 1 लाख लीटर है, जिसकी औसत गहराई 3 फीट 6 इंच निर्धारित की गई है। पूल परिसर में जल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आधुनिक फिल्ट्रेशन प्लांट लगाया गया है। 

साथ ही चेंजिंग रूम, शावर एरिया और वॉशरूम को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ओपन-टू-स्काई होने के कारण यह स्विमिंग पूल अप्रैल से अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन सत्र में संचालित रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लेक की ओर अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए टफेंड ग्लास पार्टिशन लगाया गया है, जिससे सुरक्षा के साथ प्राकृतिक दृश्य भी बना रहेगा। वहीं, किड्डी पूल में वॉटरफॉल फीचर जोड़ा गया है, जिससे इसकी सुंदरता और जल परिसंचरण दोनों में सुधार हुआ है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।