Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Chandigarh News: चन्नी की परीक्षा वाली फोटो पर विवाद, PU के नियमों को लेकर उठे सवाल

Chandigarh News: चन्नी की परीक्षा वाली फोटो पर विवाद, PU के नियमों को लेकर उठे सवाल

चन्नी की परीक्षा वाली फोटो पर विवाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर की तस्वीरें सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चन्नी एमए लोक प्रशासन की परीक्षा दे रहे थे और इसी दौरान उनकी परीक्षा देते हुए दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। तस्वीरें सामने आने के बाद चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और PU के पूर्व सीनेट-सिंडिकेट सदस्य देवेश मौदगिल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।

 

विज्ञापन

PU चांसलर और पंजाब CM को भेजा पत्र

देवेश मौदगिल ने मामले को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के चांसलर, कुलपति, पंजाब के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र भेजा है। उन्होंने परीक्षा केंद्र के अंदर से तस्वीर सामने आने की परिस्थितियों की जांच करने और पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

मौदगिल का सवाल है कि परीक्षा हॉल के अंदर की तस्वीर बाहर कैसे आई। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि परीक्षा केंद्र में निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नहीं और तस्वीर किस तरह ली गई।

 

AAP ने भी परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

चन्नी की तस्वीरें वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब ने भी इस मुद्दे को उठाया। AAP के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परीक्षा केंद्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और चन्नी के परीक्षा देते हुए दो फोटो साझा कीं।

नील गर्ग ने पूछा कि परीक्षा हॉल के अंदर कैमरा कैसे पहुंचा। उनका कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं है, तो फिर परीक्षा के दौरान ली गई तस्वीरें बाहर कैसे आईं।

 

‘आम छात्रों और VIP के लिए नियम अलग हैं क्या?’

नील गर्ग ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर पाबंदी है। ऐसे में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा कि परीक्षा केंद्र के अंदर से तस्वीरें सामने आने की स्थिति कैसे बनी।

AAP नेता ने सवाल उठाया कि क्या परीक्षा के नियम आम छात्रों और VIP के लिए अलग-अलग हैं। उन्होंने PU प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की कि परीक्षा के दौरान नियमों का पालन सभी परीक्षार्थियों के लिए समान रूप से किया जाता है या नहीं।

 

भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल

नील गर्ग ने इस मुद्दे पर भाजपा को भी घेरा। उन्होंने सवाल किया कि NEET और पेपर लीक के मामलों पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा इस मामले पर चुप क्यों है।

फिलहाल विवाद का केंद्र परीक्षा हॉल के अंदर से तस्वीर सामने आने का मामला है। PU प्रशासन की ओर से इस घटनाक्रम पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद यह साफ होगा कि परीक्षा केंद्र में नियमों का पालन किस तरह हुआ और तस्वीरें किस माध्यम से बाहर आईं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।