Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: बजट संवाद में स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा

VVinita Kohli
Chandigarh News: बजट संवाद में स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी मेडिकल सेल, चंडीगढ़ द्वारा आईएमए हॉल में यूनियन बजट 2026 को लेकर “बजट संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ बजट प्रावधानों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यूनियन बजट 2026 देश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार, डिजिटल हेल्थ मिशन को बढ़ावा देने और मेडिकल शिक्षा में नए अवसर सृजित करने जैसे प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। 

विशिष्ट वक्ताओं डॉ. संजीव भाटिया और राकेश भल्ला ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट के प्रभावों का विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि बढ़ा हुआ प्रावधान अस्पतालों के आधुनिकीकरण, नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुसंधान को बढ़ावा देने में सहायक होगा। साथ ही फार्मास्यूटिकल क्षेत्र और दवा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के प्रयासों की भी सराहना की गई। यह कार्यक्रम मेडिकल सेल के कन्वीनर ललित ताकियार के नेतृत्व और संयोजक राज किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें शहर के डॉक्टरों, फार्मास्यूटिकल विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ, केमिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर्स और आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लेकर अपने सुझाव साझा किए। मेडिकल सेल की टीम से डॉ. मीना चड्ढा, दीपक पाठक, अनु सिंगला, विकास बंसल, संजय अरोड़ा और राजेश सिंगला ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार और चिकित्सा क्षेत्र के बीच निरंतर संवाद बेहद आवश्यक है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।