Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: नशा मुक्त भारत अभियान में योगदान पर डॉ. जोरा सिंह सम्मानित

VVinita Kohli
Chandigarh News: नशा मुक्त भारत अभियान में योगदान पर डॉ. जोरा सिंह सम्मानित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित (एनसीसीडीआर) सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने प्रदान किया। डॉ. जोरा सिंह को यह सम्मान नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व के चलते दिया गया।

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. जोरा सिंह के मार्गदर्शन में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। इनमें बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान, सामुदायिक कार्यक्रम, सेमिनार, वर्कशॉप और विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन शामिल है। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस और युवा-नेतृत्व वाली गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग, पुनर्वास जागरूकता और मूल्य आधारित शिक्षा को भी बढ़ावा दिया है तथा सरकारी व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य किया है।

इन पहलों से युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। इस अवसर पर डॉ. जोरा सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य युवाओं को जागरूक, सक्षम और उद्देश्यपूर्ण बनाना है, ताकि वे नशा मुक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।”

उन्होंने केंद्र सरकार और मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए सुखविंदर सिंह बिंद्रा का भी धन्यवाद किया। यह सम्मान यूनिवर्सिटी परिवार के लिए गर्व का क्षण है और देश निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी व युवा सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यूनिवर्सिटी आगे भी ‘नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।