Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: जल संकट से निपटने की कवायद तेज, नगर निगम खरीदेगा 10 नए वाटर टैंकर

VVinita Kohli
Chandigarh News: जल संकट से निपटने की कवायद तेज, नगर निगम खरीदेगा 10 नए वाटर टैंकर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: गर्मी आते ही शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत भी सिर उठाने लगती है। खासकर घनी आबादी वाली कॉलोनियों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हर वर्ष जल आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 10 नए वाटर टैंकर खरीदने का निर्णय लिया है। इन टैंकरों को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां गर्मियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है या दबाव कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने इन टैंकरों की तकनीकी विशिष्टताओं को अंतिम रूप दे दिया है। सभी टैंकर स्टेनलेस स्टील से निर्मित होंगे, जिससे पानी की शुद्धता बनी रहे और किसी प्रकार का प्रदूषण न हो। इनका डिजाइन भी इस तरह तैयार किया गया है कि जल आपूर्ति अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से की जा सके। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक टैंकर की अनुमानित लागत करीब 40 लाख रुपये तय की गई है। इस प्रकार कुल परियोजना पर लगभग 4 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन टैंकरों की खरीद प्रक्रिया गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

विज्ञापन

नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के सूत्रों के अनुसार, कई मौजूदा टैंकर अपनी निर्धारित 15 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं और उन्हें सरकारी नियमों के तहत धीरे-धीरे सेवा से बाहर किया जा रहा है। वर्तमान में नगर निगम के पास केवल 15 चालू वाटर टैंकर हैं, जो गर्मियों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं माने जा रहे। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति ऐसी हो जाती है कि कई बार आपातकालीन हालात में निजी ऑपरेटरों से किराये पर टैंकर लेने पड़ते हैं, जिससे न केवल खर्च बढ़ता है बल्कि समय पर आपूर्ति भी प्रभावित होती है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और पुनर्वास कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति मुख्य रूप से ट्यूबवेल पर निर्भर रहती है। लेकिन भीषण गर्मी के दौरान इन ट्यूबवेलों में मोटर या मैकेनिकल खराबी की समस्या बढ़ जाती है, जिससे टैंकर सप्लाई ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। इंजीनियरिंग विभाग ने पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर शहर में संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों की मैपिंग भी कर ली है। इन चिन्हित इलाकों में जरूरत के अनुसार टैंकरों की तैनाती की रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि संकट की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नए टैंकरों के संचालन को सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त ड्राइवरों की भी भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही इन टैंकरों के संचालन और रखरखाव का पूरा खर्च नगर निगम स्वयं वहन करेगा, ताकि गर्मी के दौरान जल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान बढ़ती मांग और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों को देखते हुए यह कदम आवश्यक हो गया था। नए टैंकरों के शामिल होने से आपात स्थिति में त्वरित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।