Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: इंश्योरेंस की पेंडिंग राशि दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 60 लाख की साइबर ठगी

VVinita Kohli
Chandigarh News: इंश्योरेंस की पेंडिंग राशि दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 60 लाख की साइबर ठगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में एक बुजुर्ग को इंश्योरेंस की लंबित राशि दिलाने का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना सेक्टर-17 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-40 निवासी 66 वर्षीय दलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वर्ष 2020 में उन्हें एक महिला का फोन आया, जिसने उनकी निजी जानकारी और इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ा विवरण पहले से बताया। उसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी बताकर पेंडिंग रकम दिलाने का भरोसा दिया। 

इसके बाद अलग-अलग लोगों ने खुद को रिलेशनशिप मैनेजर और कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनसे संपर्क किया और विभिन्न बहानों से अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाए। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच उनसे आरटीजीएस और ऑनलाइन माध्यम से करीब 60 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।